बाराद्वार पुलिस ने गांजा रखने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, तो वहीं डभरा पुलिस ने अवैध शराब जप्त कर बनाया आबकारी एक्ट का मामला,SP अंकिता शर्मा के निर्देशन में शक्ति जिले की पुलिस सक्रिय

बाराद्वार पुलिस ने गांजा रखने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, तो वहीं डभरा पुलिस ने अवैध शराब जप्त कर बनाया आबकारी एक्ट का मामला,SP अंकिता शर्मा के निर्देशन में शक्ति जिले की पुलिस सक्रिय kshititech
डभरा पुलिस की गिरफ्त में अवैध महुआ शराब का आरोपी
बाराद्वार पुलिस ने गांजा रखने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, तो वहीं डभरा पुलिस ने अवैध शराब जप्त कर बनाया आबकारी एक्ट का मामला,SP अंकिता शर्मा के निर्देशन में शक्ति जिले की पुलिस सक्रिय kshititech
बाराद्वार पुलिस की गिरफ्त में गांजा रखने वाला आरोपी

बाराद्वार पुलिस ने गांजा रखने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, तो वहीं डभरा पुलिस ने अवैध शराब जप्त कर बनाया आबकारी एक्ट का मामला,SP अंकिता शर्मा के निर्देशन में शक्ति जिले की पुलिस सक्रिय

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-पुलिस थाना डभरा के अपराध क्रमांक 340/2024 जिला सक्ती धारा 34(2) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज हुआ है,10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार हुए है, थाना डभरा पुलिस की लगातार कार्यवाही दिनांक 24/09/2024 में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर/डभरा अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी डभरा के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 23.09.2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम ओड़ेकेरा एंथेना पावर प्लांट गेट नं. 02 के सामने गंगाराम डनसेना अवैध रूप से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की इंतजार कर रहा है। कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर मुखबिर के बताये स्थान ग्राम ओडेकेरा जाकर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी गंगाराम डनसेना पिता शुदराम डनसेना उम्र 70 वर्ष साकिन निमोही थाना डभरा के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 340/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 23.09.2024 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है,उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक प्रवीण राजपूत के नेतृत्व में प्र. आर. दिनेश कांत, आर. मानसिंह कुर्रे, धनेश्वर दिवाकर का विशेष योगदान रहा

बाराद्वार पुलिस ने गांजा रखने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

सकती-थाना – बाराद्वार जिला सक्ती (छग) के अपराध क्रमांक 224/24 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट. का मामला दर्ज किया गया है,अवैध रूप से गांजा बिक्रि करने वाले 01 आरोपी को गिरफतार कर जेल भेजा गया।नाम आरोपी – संतोष कुमार सतनामी पिता धनीराम सतनामी उम्र 45 साल निवासी डुमरपारा थाना बाराद्वार, जिला सक्ती (छ०ग०) है,घटना का विवरण – मामले का विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियो को लगातार अवैध गांजा / शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने की निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुश्री रमा पटेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती मनीष कुंवर के मार्गदशन पर दिनांक 24.09.24 को बनाकर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी संतोष कुमार सतनामी पिता धनीराम सतनामी उम्र 45 साल निवासी डुमरपारा थाना बाराद्वार, जिलां सक्ती (छ०ग०) के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 600 ग्राम का मादक पदार्थ गांजा कीमति 6000/- रूपये जप्त कर नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर नारकोटिक्स एक्ट का सबुत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर मान. न्यायालय पेश किया गया,उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजेश खलखो, उपनिरीक्षक अनवर अली, प्र.आर.मनीष राजपूत, सुरेन्द्र खाण्डेकर, चंद्रकला सोन, आर. घनश्याम पाण्डेय,. सैनिक राजेश कंवर का विशेष योगदान रहा ।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading