जरा संभल के बाबू  उड़न खटोले का सफर भी हो गया है कांटों भरा-इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग,- 160 यात्रियों की बच गई जान. हवा में ही फेल हो गया इंजन. पायलट की सूझबूझ ने किया कमाल

जरा संभल के बाबू  उड़न खटोले का सफर भी हो गया है कांटों भरा-इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग,- 160 यात्रियों की बच गई जान. हवा में ही फेल हो गया इंजन. पायलट की सूझबूझ ने किया कमाल kshititech

इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग,- 160 यात्रियों की बच गई जान हवा में ही फेल हो गया इंजन. पायलट की सूझबूझ ने किया कमाल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रहे इंडिगो के एक विमान का इंजन हवा में ही फेल हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट पर ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई।गनीमत यह रही कि पायलट की सूझबूझ से विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई। मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 579 ने सुबह 8:39 बजे विशाखापत्तनम (विजाग) से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। यात्रा के दौरान, जब विमान बीच रास्ते में था, तभी पायलट को इंजन में तकनीकी खराबी और उसके ठप होने का संकेत मिला। पायलट ने तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल सक्रिय किए और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचित किया।

प्रातिक्रिया दे