संस्कार पब्लिक स्कूल के छात्र अर्णव पटेल को किया गया खिलाड़ी सम्मान से सम्मानित, विद्यालय में हो रहा तीन दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य आयोजन, आईएएस अधिकारी बासु जैन एवं सांसद कमलेश जांगड़े के हाथों हुआ सम्मान,अर्णव के बेहतर प्रदर्शन से अन्य विद्यार्थियों को भी मिल रही प्रेरणा

संस्कार पब्लिक स्कूल के छात्र अर्णव पटेल को किया गया खिलाड़ी सम्मान से सम्मानित, विद्यालय में हो रहा तीन दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य आयोजन, आईएएस अधिकारी बासु जैन एवं सांसद कमलेश जांगड़े के हाथों हुआ सम्मान,अर्णव के बेहतर प्रदर्शन से अन्य विद्यार्थियों को भी मिल रही प्रेरणा kshititech
संस्कार पब्लिक स्कूल के छात्र खेल सम्मान से सम्मानित होते हुए
संस्कार पब्लिक स्कूल के छात्र अर्णव पटेल को किया गया खिलाड़ी सम्मान से सम्मानित, विद्यालय में हो रहा तीन दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य आयोजन, आईएएस अधिकारी बासु जैन एवं सांसद कमलेश जांगड़े के हाथों हुआ सम्मान,अर्णव के बेहतर प्रदर्शन से अन्य विद्यार्थियों को भी मिल रही प्रेरणा kshititech
संस्कार पब्लिक स्कूल के छात्र खेल सम्मान से सम्मानित होते हुए

संस्कार पब्लिक स्कूल के छात्र अर्णव पटेल को किया गया खिलाड़ी सम्मान से सम्मानित, विद्यालय में हो रहा तीन दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-राष्ट्रीय खेल दिवस के गौरवशाली अवसर पर, संस्कार पब्लिक स्कूल, सक्ति के होनहार छात्र अर्णव पटेल को खिलाड़ी सम्मान से विभूषित किया गया। यह सम्मान उन्हें खेल के क्षेत्र में उनकी असाधारण उपलब्धियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया है।यह गरिमापूर्ण समारोह जिला स्तर पर 29 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने इसकी शोभा बढ़ाई, जिनमें जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन, क्षेत्रीय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, अनुविभागीय अधिकारी अरुण सोम, नगर परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, तथा अन्य गणमान्य अधिकारी और कर्मचारी सम्मिलित थे।यह उल्लेखनीय है कि अर्णव पटेल, जो संस्कार पब्लिक स्कूल में कक्षा नौवीं के एक मेधावी छात्र हैं, ने खेल के क्षेत्र में सक्ति जिले में न केवल अपने बल्कि विद्यालय का नाम भी रोशन किया है। खेल दिवस पर इस प्रतिष्ठित सम्मान का मिलना अर्णव की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है और यह संस्कार पब्लिक स्कूल परिवार के लिए भी एक अविस्मरणीय उपलब्धि है।इस अवसर पर, विद्यालय के प्राचार्य श्री वी. के. मिश्रा ने अर्णव और उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्कार पब्लिक स्कूल सदैव छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी बच्चों को उनके लक्ष्यों तक पहुँचने में हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा। अर्णव की यह उपलब्धि विद्यालय के संकल्प का एक प्रमाण है कि शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन संभव है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading