सक्ती जिले में बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर के लिए आवेदन 30 जून तक, उपसंचालक कृषि शक्ति से ले सकते हैं विस्तृत जानकारी, प्राकृतिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां मिलती है सेंटर से

सक्ती जिले में बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर के लिए आवेदन 30 जून तक, उपसंचालक कृषि शक्ति से ले सकते हैं विस्तृत जानकारी, प्राकृतिक एवं जैविक खेती से संबंधित जानकारियां मिलती है सेंटर से kshititech

सक्ती जिले में बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर के लिए आवेदन 30 जून तक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-कार्यालय उप संचालक कृषि, जिला सक्ती में नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग अंतर्गत चयनित क्लस्टर के कृषकों को समय-समय पर बायो आदान सामग्री प्रदाय करने एवं विपणन में सहायता, प्राकृतिक खेती जैव इनपुट की तैयारी हेतु जीवंत प्रदर्शन के माध्यम से प्रचार-प्रसार, प्राकृतिक खेती में जैव इनपुट के उपयोग, आवश्यक मात्रा व भण्डारण के प्रति किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ विकासखण्ड कियान्वयन टीम, कृषि सखी एवं चयनित किसानों की तथा स्थान विशेष प्राकृतिक कृषि पध्दतियों आदि के साथ दस्तावेजीकरण में फार्मर मास्टर ट्रेनर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों की सहायता करने राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती बायो-इनपुट रिसोर्स सेंटर के चयन हेतु प्रतिष्ठित प्राकृतिक खेती करने वाले किसान, एफपीओ, स्व-सहायता समूह, पीएसीएस, सहकारी संस्थाएं, स्थानीय ग्रामीण उद्यमी, केवीके या राज्य द्वारा चिन्हित किसी अन्य एजेंसी आदि से 30 जून 2025 अपरान्ह 5 बजे तक निर्धारित प्रपत्र में कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर या स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से आवेदन आमंत्रित की जाती है। विस्तृत जानकारी कार्यालय उप संचालक कृषि जिला सक्ती के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading