*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

हायर सेकेंडरी स्कूल खैरा में वार्षिकोत्सव संपन्न, जिला शिक्षा अधिकारी मैडम ने भी किया विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन

हायर सेकेंडरी स्कूल खैरा में वार्षिकोत्सव संपन्न, जिला शिक्षा अधिकारी मैडम ने भी किया विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन kshititech

हायर सेकेंडरी स्कूल खैरा में वार्षिकोत्सव संपन्न

सक्ती-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरा में शाला वार्षिकोत्सव “सृजन” मुख्य अतिथि टिकेश्वर गवेल भाजपा जिला अध्यक्ष सक्ती, कार्यक्रम अध्यक्षता डॉ खिलावन साहू पूर्व विधायक सक्ती, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, डॉ कुमुदिनी बाग द्विवेदी डीईओ सक्ती, राजा धर्मेंद्र बहादुर सिंह सभापति जिला पंचायत,श्री दिलीप कुमार पटेल बीईओ, श्रीमती हेमलता चंद्रा सरपंच, कमल किशोर राठौर अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, तोषेन्द्र जायसवाल अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, अरुण शर्मा भाजपा जिला महामंत्री, गजेंद्र राठौर युवा नेता, कुलदीप जायसवाल, गिरधर सिदार उप सरपंच, सुरेश कुमार जायसवाल सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, शिव प्रसाद पैकरा पूर्व प्राचार्य एवं चमरू दास वैष्णव के आतिथ्य में संपन्न हुआ। विद्यालय के प्राचार्य सुरेश कुमार जायसवाल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए विस्तारपूर्वक विद्यालय की गतिविधियों से अतिथियों का अवगत कराया। मुख्य अतिथि टिकेश्वर गवेल ने विद्यार्थियों को एक लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुसार कार्य योजना बनाने एवं उस दिशा में कार्य करने हेतु प्रेरित किया। अध्यक्षता कर रहे हैं डॉ खिलावन साहू ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के विकासात्मक कार्यों की सराहना करते हुए विद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने विद्यार्थियों उनके पालकों को सड़क दुर्घटना से बचाव तथा साइबर फ्रॉड के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कुमुदिनी बाग द्विवेदी ने विद्यार्थियों को मेहनत कर अच्छे अंक प्राप्त करने के टिप्स दिए। राजा धर्मेंद्र बहादुर सिंह ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक मेहनत करने तथा अपने विद्यालय, माता-पिता, ग्राम एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की। विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए रमेश सिंह कंवर व्याख्याता (वाणिज्य )को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया। विगत वर्ष विद्यालय में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के विद्यार्थी विभिन्न प्रकार के पारंपरिक एवं प्रादेशिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। सामूहिक नृत्य, युगल नृत्य तथा एकल नृत्य में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। सरपंच महोदया एवं उपसरपंच द्वारा सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को नगद राशि देकर सम्मानित किया। नगरदा टी आई साहू एवं उनकी टीम ने सुरक्षा व्यवस्था में अपना अहम योगदान दिया। प्राचार्य सुरेश कुमार जायसवाल ने विद्यालय की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन भूषण राठौर एवं रचना कटकवार व्याख्याता द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रेमचंद्रा,शिव कुमार तिवारी,गनपत राठौर, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती सीमा चौधरी,रेखा सिदार,चंद्र भूषण देवांगन, जगमोहन राठौर,लता जायसवाल, यशपाल बंजारे,एफ मिंज,नीलम चंद्राकर,स्मृति पटेल,सरोज कंवर,के आर गोंड, एल एन ध्रुव,रमेश कंवर,आशीष साण्डे,के के वस्त्रकार, अरुण यादव,राहुल सिदार सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारी विद्यार्थी गण उनके पालक, ग्रामवासी एवं आसपास विद्यालयों से आए शिक्षक समुदाय उपस्थित थे।

हायर सेकेंडरी स्कूल खैरा में वार्षिकोत्सव संपन्न, जिला शिक्षा अधिकारी मैडम ने भी किया विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन kshititech
हायर सेकेंडरी स्कूल खैरा में वार्षिकोत्सव संपन्न, जिला शिक्षा अधिकारी मैडम ने भी किया विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन kshititech
हायर सेकेंडरी स्कूल खैरा में वार्षिकोत्सव संपन्न, जिला शिक्षा अधिकारी मैडम ने भी किया विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन kshititech

प्रातिक्रिया दे

Back to top button