*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

जे.एल.एन. डिग्री कालेज सक्ती में वार्षिकोत्सव समारोह अभ्युदय 2026 सम्पन्न, यूनिवर्सिटी की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, प्राचार्य डॉक्टर शालू पाहवा ने कहा- शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभाओं को मिलता है सामने आने का अवसर, रासेयों इकाई का भी हुआ सम्मान

जे.एल.एन. डिग्री कालेज सक्ती में वार्षिकोत्सव समारोह अभ्युदय 2026 सम्पन्न, यूनिवर्सिटी की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, प्राचार्य डॉक्टर शालू पाहवा ने कहा- शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभाओं को मिलता है सामने आने का अवसर, रासेयों इकाई का भी हुआ सम्मान kshititech
जेएलएन डिग्री कॉलेज परिवार
जे.एल.एन. डिग्री कालेज सक्ती में वार्षिकोत्सव समारोह अभ्युदय 2026 सम्पन्न, यूनिवर्सिटी की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, प्राचार्य डॉक्टर शालू पाहवा ने कहा- शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभाओं को मिलता है सामने आने का अवसर, रासेयों इकाई का भी हुआ सम्मान kshititech
महाविद्यालय की प्राचार्य मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए

जे.एल.एन. डिग्री कालेज सक्ती में वार्षिकोत्सव समारोह ‘अभ्युदय 2026 सम्पन्न, यूनिवर्सिटी की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, प्राचार्य डॉक्टर शालू पाहवा ने कहा- शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभाओं को मिलता है सामने आने का अवसर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- स्थानीय जे.एल.एन. डिग्री कालेज सक्ती में दिनांक 03 फरवरी 2020 को महाविद्यालग में वार्षिक स्नेह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमति द्रौपदी कीर्तनन्द्रा विशिष्ट अतिथि श्री सिंह, सचिव श्री रोहिताश्व चंद्र दोहरे, सक्ती शिक्षण समिति के सदस्य श्री अमर लाल अग्रवाल आदि गती उपस्थित थे। अतिथियों को एनसीसी कैडेट्स की सलामी के साथ गंच पहुंचाया गया, और सर्वप्रथम सरस्वती वंदना के साथ पूजा अर्चना की गई और मां सरस्वती प्रति तत्पश्चात छ.ग. राज्यगीत का गायन किया गया। सभी अतिथियों का बैंच और गुलदस्ते से सम्मान एवं स्वागत प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। किया गया एवं प्राचार्य द्वारा सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेट किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शालू पाहवा ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय की उपल्बधियों को बताते हुए कहा कि विद्यार्थीयों को पढ़ाई के साथ-साथ उनके स्र्वांगीण विकास के लिए वार्षिकोत्सव को आवश्यक बताया क्योंकि वार्षिकोत्सव में छात्र/छात्राओ को अपने कलाओं का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होता है। मुख्य अतिथि श्रीमती द्रोपदी कीर्तन चन्द्रा ने कहा कि आज हम तकनीकी युग में प्रवेश कर चुके है। भारत विकासात्मक देश है, जहां कि युवा पीढी नवाचार और नव युग की कल्पना करते हुए शैक्षणिक विकास पर अग्रसर है। देश की युवा पीढी विकसित भारत की कल्पना को निश्चित रुप से साकार करेगी। विशिष्ट अतिथि श्री किर्तन चन्द्रा ने राष्ट्रीय चेतना पर प्रकाश डालते हुए युवा वर्ग से राष्ट्रीय निष्ठा एवं राष्ट्रीय विकास पर अपने योगदान का आ‌ह्वान किया

विशिष्ट अतिथि श्री किशन देवांगन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला। सक्ती शिक्षण समिति के अध्यक्ष तथा जिला पंचायत सक्ती के सभापति राजा धर्मेन्द्र बहादुर सिंह ने महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को शिक्षा के प्रति उत्साहित करते हुए शुभकामनाए प्रेषित करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सक्ती शिक्षण समिति के सदस्य श्री अमर अग्रवाल ने छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए अच्छी शिक्षा ग्रहण कर उच्च पद पर पदस्थ होने की कामना करते हुए शुभकामनाए प्रेषित की,2023-24 में विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्राविण्य सूची में प्रथम स्थान कु.हनी बसंल तृतीय स्थान कु दीया कथुरिया, छठया स्थान अंशिका अग्रवाल एवं नौवा स्थान कु. अशी अग्रवाल बी.कॉम अंतिम में. ने प्राप्त किया। महाविद्यालय से स्थान प्राप्त छात्राओं को प्रावीण्य प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उद्बोधन समारोह के अंत में प्रो. अजित जॉन ने सभी अतिथियों के प्रति विनम्र अभार व्यक्त किया। तपश्यात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उद्घाटन अभ्योदय 2026 उत्सव समारोह का सफल संचालन डॉ. देवेन्द्र शुक्ल ने किया,सांस्कृतिक कार्यक्रम भारतीय संस्कृति के आधार पर नृत्य, संगीत एवं नाटक शामिल रहें। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शको से खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। एवं क्रीड़ाधिकारी श्री नारायण उपाध्याय द्वारा 29.01.2026 को वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें उत्कृष्ट प्रतिभागी को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही महाविद्याल के प्रो. मंजू चन्द्रा द्वारा 31.01.2026 को रंगोली, थाल सजाओं, आदि विधाए आयोजित कराया गया

जिसमें उत्कृष्ट प्रतिभागी को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2025-26 में एन.एस.एस. अधिकारी प्रो. मेघनाथ जायसवाल के नेतृत्व में एन. एस.एस. विशेष सात दिवसीय शिविर का आयोजन ग्राम गोद जांजग में सफल संपादित किया गया। जिसमें स्वयं सेवक शिविरार्थियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच संचालन श्री नारायण प्रसाद उपाध्याय ने किया।इस अवसर पर महाविद्यायल के छात्र/छात्राओं समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारीगणों का वार्षिकोत्सव को सफल बनाने में योगदान सराहनीय रहा।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button