बाराद्वार के भाजपा नेता अमित कलानौरिया बनाए गए व्यापार प्रकोष्ठ के शक्ति जिले के जिला सहसंयोजक। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई। अमित ने जिम्मेदारी मिलने पर सांसद जी। भाजपा जिला अध्यक्ष जी एवं पूर्व विधायक का किया आभार



बाराद्वार के भाजपा नेता अमित कलानौरिया बनाए गए व्यापार प्रकोष्ठ के शक्ति जिले के जिला सहसंयोजक। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई। अमित ने जिम्मेदारी मिलने पर सांसद जी। भाजपा जिला अध्यक्ष जी एवं पूर्व विधायक का किया आभार
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति बाराद्वार के भाजपा नेता अमित कलानोरिया को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के शक्ति जिले का जिला सहसंयोजक नियुक्त किया गया है उपरोक्त नियुक्ति 19 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा द्वारा की गई है। अमित कलानोरिया को जिला सहसंयोजक बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। तो वहीं अमित कलानौरिया ने भी कहा है कि पार्टी ने उन्हें व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक के रूप में जो अहम जिम्मेदारी सौंपी है।वे पूरी सजग ता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। अमित कलानौरिया ने व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक बनाए जाने पर जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े। भाजपा शक्ति जिले के अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल एवं शक्ति विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। साथ ही पार्टी के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारियो का भी धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।जिन्होंने यह जवाबदारी देने के लिए उन्हें चयन किया। ज्ञात हो कि अमित कलानोरिया जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के सांसद प्रतिनिधि भी हैं। तथा वे सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में दशकों से कार्य कर रहे हैं


