*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

26 दिन बाद गिरफ्तार हुआ अमित बघेल, समर्थकों का दावा- सरेंडर करने आ रहे थे, पुलिस बोली गिरफ्तारी हुई है, तीन दिन की पुलिस रिमांड पर,मां के अंतिम संस्कार के लिए पुलिस के साथ कस्टडी में जाएगा गांव, अग्रवाल समाज ने किया पुलिस का धन्यवाद, पुलिस ने किया हुआ था बघेल पर 5000 का इनाम घोषित

26 दिन बाद गिरफ्तार हुआ अमित बघेल, समर्थकों का दावा- सरेंडर करने आ रहे थे, पुलिस बोली गिरफ्तारी हुई है, तीन दिन की पुलिस रिमांड पर,मां के अंतिम संस्कार के लिए पुलिस के साथ कस्टडी में जाएगा गांव, अग्रवाल समाज ने किया पुलिस का धन्यवाद, पुलिस ने किया हुआ था बघेल पर 5000 का इनाम घोषित kshititech
रायपुर में अमित बघेल की गिरफ्तारी के दौरान देवेंद्र नगर पुलिस
26 दिन बाद गिरफ्तार हुआ अमित बघेल, समर्थकों का दावा- सरेंडर करने आ रहे थे, पुलिस बोली गिरफ्तारी हुई है, तीन दिन की पुलिस रिमांड पर,मां के अंतिम संस्कार के लिए पुलिस के साथ कस्टडी में जाएगा गांव, अग्रवाल समाज ने किया पुलिस का धन्यवाद, पुलिस ने किया हुआ था बघेल पर 5000 का इनाम घोषित kshititech
अमित बघेल
26 दिन बाद गिरफ्तार हुआ अमित बघेल, समर्थकों का दावा- सरेंडर करने आ रहे थे, पुलिस बोली गिरफ्तारी हुई है, तीन दिन की पुलिस रिमांड पर,मां के अंतिम संस्कार के लिए पुलिस के साथ कस्टडी में जाएगा गांव, अग्रवाल समाज ने किया पुलिस का धन्यवाद, पुलिस ने किया हुआ था बघेल पर 5000 का इनाम घोषित kshititech
पुलिस ने किया अमित बघेल को गिरफ्तार

26 दिन बाद गिरफ्तार हुआ अमित बघेल, समर्थकों का दावा- सरेंडर करने आ रहे थे, पुलिस बोली गिरफ्तारी हुई है, तीन दिन की पुलिस रिमांड पर,मां के अंतिम संस्कार के लिए पुलिस के साथ कस्टडी में जाएगा गांव, अग्रवाल समाज में किया पुलिस का धन्यवाद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- अमित बघेल द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने प्रदेशभर और देशभर में प्रदर्शन किया था। उसके खिलाफ 12 जगहों पर केस दर्ज है। कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अमित बघेल थाने के बाहर सरेंडर करने पहुंचा था उससे पहले ही पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। पुलिस के अनुसार यह गिरफ्तारी है जबकि अमित बघेल के समर्थकों का कहना है कि पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है वह खुद सरेंडर करने के लिए थाने आ रहे थे। थाने पहुंचने के 20 मिनट पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

तीन दिन की रिमांड पर अमित बघेल

पुलिस ने अमित बघेल को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया।जहां से कोर्ट ने अमित बघेल को 3 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। हालांकि जेल भेजने से पहले अमित बघेल पुलिस कस्टडी में ही अपनी मां का अंतिम संस्कार करने के लिए अपने पैतृक गांव जाएगा। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अमित बघेल की मां का निधन हो गया था ,समर्थकों का कहना है कि मां के निधन की खबर सुनने के बाद ही अमित बघेल सरेंडर करने थाने आ रहे थे।

26 दिनों से था फरार

अमित बघेल ने सिंधी समाज के देवी देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद समाज के लोगों ने अमित बघेल के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। अमित बघेल के खिलाफ देश के अलग-अलग 12 राज्यों के थानों में शिकायत दर्ज कराई गई है। अमित बघेल ने अग्रिम जमानत लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की थी जिस कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इस दौरान कोर्ट ने अमित बघेल को फटकार लगाई थी।

5 हजार का इनाम घोषित था

पुलिस ने अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अमित बघेल के खिलाफ छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश के इंदौर और ग्वालियर, यूपी प्रयागराज, नोएडा और महाराष्ट्र में केस दर्ज कराया गया था

क्या है मामला

दरअसल इस पूरे विवाद की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने को लेकर हुई थी। रायपुर में एक युवक ने छत्तीसगढ़ महातारी की मूर्ति को तोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बावजूद अमित बघेल ने सार्वजनिक रूप से सर्व समाज के इष्ट देवों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी, जिसे लेकर प्रदेश तथा पूरे देश में अग्रवाल समाज एवं सिंधी समाज ने अमित बघेल की इस टिप्पणी के खिलाफ पुलिस थानों में ज्ञापन देकर FIR करवाई थी

अमित बघेल पुलिस की गिरफ़्त में अग्रवाल समाज ने किया पुलिस का धन्यवाद

छत्तीसगढ़ अग्रवाल समाज के वरिष्ठ समाज सेवी डा अशोक अग्रवाल संजीव अग्रवाल ने अग्रवाल समाज एवं सिंधी समाज के आराध्य देवों के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने तथा समाज में फूट डालने के आरोप में गिरफ्तार किए गए अमित बघेल के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।श्री अग्रवाल ने कहा छत्तीसगढ़ की शांतिपूर्ण सामाजिक फिजा को दूषित करने वाले अमित बघेल की गिरफ्तारी पर वे पुलिस प्रशासन को बधाई देते हैं। डॉ अशोक अग्रवाल,संजीव अग्रवाल ने अपने बयान में कहा, “अमित बघेल ने न केवल अग्रवाल समाज के अराध्य देव महाराज अग्रसेन जी और सिंधी समाज के भगवान झूलेलाल जी का अपमान किया, बल्कि उसने छत्तीसगढ़ के भोले-भाले युवाओं को भड़काकर सिंधी, मारवाड़ी, अग्रवाल सहित देश के विभिन्न समुदायों और राज्यों के विरुद्ध नफरत फैलाने का घृणित कार्य किया। उसके बयानों का उद्देश्य राज्य को बांटना और ‘अखंड भारत’ के संकल्प को कमजोर करना प्रतीत होता है।”उन्होंने आगे कहा, “छत्तीसगढ़ सदैव से सभी समुदायों के लिए प्रेम और सौहार्द की भूमि रही है। यहां के लोगों ने कभी भी भाषा, प्रांत या जाति के आधार पर भेदभाव को स्थान नहीं दिया है। अमित बघेल जैसे तत्वों का उद्देश्य इसी सामाजिक सद्भाव को तोड़ना है।”अग्रवाल ने राज्य प्रशासन एवं कानून व्यवस्था से अपील करते हुए कहा कि अमित बघेल के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को आहत करने, समाज में विद्वेष फैलाने और राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने के सभी आरोपों में कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मांग की कि ऐसे मामलों में दोषियों को त्वरित सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति समाज की शांति भंग करने का साहस न कर सके।अग्रवाल समाज ने इस मौके पर सभी समुदायों से अपील की है कि वे ऐसे प्रयासों में न आएं जो समाज को बांटते हैं और देश की एकता एवं अखंडता के लिए खतरा पैदा करते हैं। समाज की शांति बनाए रखने के लिए सभी को सजग रहना चाहिए।डॉ अशोक अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, हरि बल्लभ अग्रवाल, अमर अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संजय चौधरी, योगेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल रायगढ़, अंकित अग्रवाल, शोभा केडिया, भारतीअग्रवाल , मनोज गोयल, मनोज अग्रवाल तरुण अग्रवाल, नितिन अग्रवाल एवं साथियों ने रायपुर पुलिस को बहुत-बहुत साधुवाद दिया है और कहा है कि, न्याय के आगे हर किसी को झुकना पड़ता है,वहीं प्रशासन , शासन ने इस पूरे एपिसोड में भगोड़े को पकड़ा है। संगठन की लड़ाई, इस भगोड़े की गंदी ओछी मानसिकता और विचारधारा के खिलाफ है, जो हिंदुत्व को बांटती है। छत्तीसगढ़ के सभी वासी एक है, छत्तीसगढ़िया आपस में भाई-भाई हैं।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button