छत्तीसगढ़राजनैतिकरायपुरसक्ती

महंत के गढ़ में भाजपा को मिली 18452 वोटो की जीत में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही अहम भूमिका निभाई पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहु ने, नवनिर्वाचित सांसद कमलेश जांगड़े के राजनैतिक रूप से मार्गदर्शक एवं प्रेरणा स्रोत की भूमिका में रहे हैं खिलावन, डॉ खिलावन के विधायक रहते हुए भाजपा की सक्रिय राजनीति में कदम रखा था कमलेश जांगड़े ने

महंत के गढ़ में भाजपा को मिली 18452 वोटो की जीत में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही अहम भूमिका निभाई पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहु ने, नवनिर्वाचित सांसद कमलेश जांगड़े के राजनैतिक रूप से मार्गदर्शक एवं प्रेरणा स्रोत की भूमिका में रहे हैं खिलावन, डॉ खिलावन के विधायक रहते हुए भाजपा की सक्रिय राजनीति में कदम रखा था कमलेश जांगड़े ने Console Corptech
जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े
महंत के गढ़ में भाजपा को मिली 18452 वोटो की जीत में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही अहम भूमिका निभाई पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहु ने, नवनिर्वाचित सांसद कमलेश जांगड़े के राजनैतिक रूप से मार्गदर्शक एवं प्रेरणा स्रोत की भूमिका में रहे हैं खिलावन, डॉ खिलावन के विधायक रहते हुए भाजपा की सक्रिय राजनीति में कदम रखा था कमलेश जांगड़े ने Console Corptech
शक्ति विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं लोकसभा चुनाव के सहसंयोजक डॉ.खिलावन साहू

महंत के गढ़ में भाजपा को मिली 18452 वोटो की जीत में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही अहम भूमिका निभाई पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहु ने, नवनिर्वाचित सांसद कमलेश जांगड़े के राजनैतिक रूप से मार्गदर्शक एवं प्रेरणा स्रोत की भूमिका में रहे हैं खिलावन, डॉ खिलावन के विधायक रहते हुए भाजपा की सक्रिय राजनीति में कदम रखा था कमलेश जांगड़े ने

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- कहते हैं कि जीवन में किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कोई ना कोई एक मार्गदर्शक होता है,जो हमें रास्ता दिखलाकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है, कुछ यही नजर आता है वर्तमान में जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर रिकॉर्ड वोटो से जीत दर्ज करने वाली शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत- मसनिया की श्रीमती कमलेश जांगड़े का, श्रीमती कमलेश जांगड़े ने लगभग 11 वर्षों पूर्व छत्तीसगढ़ के शक्ति विधानसभा क्षेत्र के तत्कालीन भाजपा के विधायक डॉक्टर खिलावन साहू के की प्रेरणा से एवं उनके मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी की शक्ति ग्रामीण मंडल की सक्रिय राजनीति में कदम रखा, साथ ही साल 2013 से 2018 तक डॉक्टर खिलावन साहू शक्ति के विधायक रहे,एवं छत्तीसगढ़ में भाजपा में डॉक्टर रमन सिंह की सरकार थी, डॉक्टर खिलावन साहू ने सदैव श्रीमती कमलेश जांगड़े की सक्रियता एवं राजनीति में उनकी कर्मठता को देखते हुए जहां उन्हें संगठन में भी सक्रिय रूप से काम करने के लिए सदैव प्रेरित किया, तो वहीं क्षेत्र में निरंतर होने वाले शासकीय एवं अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी अपने साथ रखकर उन्हें क्षेत्र की जनता एवं मतदाताओं से सदैव संपर्क में बनाये रखने का प्रयास किया तथा पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू के इस मार्गदर्शन से जहां श्रीमती कमलेश जांगड़े ने भी राजनैतिक रूप से और पार्टी के अन्य वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद से सदैव अपनी इस कर्मठता को बनाए रखते हुए कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा

जिसके चलते श्रीमती कमलेश जांगड़े को जहां भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल शक्ति के संगठन में जिम्मेदारी मिली, तो वहीं उन्हें भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश की कार्यकारिणी में स्थान मिला, साथ ही जांजगीर चांपा जिले में भारतीय जनता पार्टी की जब कार्यकारिणी गठित हुई तो तत्कालीन जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा की कार्यकारिणी में उन्हें जिला उपाध्यक्ष का दायित्व मिला तथा उनकी निरंतर सक्रियता को देखते हुए शक्ति अलग जिला गठन पश्चात जब यहां भाजपा का जिला संगठन बनाया गया तो उन्हें भाजपा शक्ति जिले की महिला मोर्चा का पहला अध्यक्ष बनाया गया एवं उन्होंने पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू के निरंतर मिल रहे मार्गदर्शन से तत्कालीन छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अपनाये जा रहे तानाशाही रवैये के बावजूद भी पुरी प्रमुखता के साथ भाजपा के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की, साथ ही महिला मोर्चा के संगठन को शक्ति जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र में मजबूती के साथ खड़ा किया एवं तत्कालीन बघेल सरकार के खिलाफ जन आंदोलन एवं प्रदेश स्तर के आंदोलन में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई, वही श्रीमती कमलेश जांगड़े को जो कि विगत दो कार्यकाल से निरंतर जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र जो कि अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित था, वहां से बतौर भाजपा की प्रत्याशी बनने उत्सुक थी, किंतु पार्टी के आदेशों का उन्होंने पालन करते हुए संगठन में ही रहकर काम किया,साल 2024 में जब भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया तो शक्ति के पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे के प्रदेश महामंत्री डॉ खिलावन साहू ने उनके प्रत्याशी घोषित होने के बाद से लेकर 07 मई को निर्वाचन हेतु मतदान संपन्न होने तक परछाई की तरह उनके साथ लगे रहे तथा डॉक्टर खिलावन साहू ने जहां सभी आठो विधानसभाओं में निरंतर उनके प्रतिदिन के कार्यक्रमों को तैयार करने तथा कार्यक्रम से पूर्व संबंधित सभाओं या की स्थान के प्रमुख व्यक्तियों को सूचना देने के लिए एक संवाद वॉहक का भी काम किया तो वहीं श्रीमती कमलेश जांगड़े के जनसंपर्क कार्यक्रमों के दौरान वे अपनी पूरी टीम के साथ सुबह से लेकर देर रात तक लगे रहते थे

साथ ही भीषण गर्मी में भी उन्होंने श्रीमती कमलेश जांगड़े को कभी निराश होने नहीं दिया, तथा आज उसी का परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े ने जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र में केवल शक्ति विधानसभा से ही लगभग 18452 वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी से जीत दर्ज की, जो की एक बड़ी जीत है, तथा शक्ति विधानसभा जो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत का राजनैतिक रूप से विपक्षी इस गढ़ मानते हैं,तथा डॉक्टर चरण दास महंत लगातार दो बार यहां से चुनाव जीत रहे हैं एवं महंत के क्षेत्र में लोकसभा के चुनाव में इतनी बड़ी जीत मिलना काफी अहम है, तथा क्षेत्र के कार्यकर्ता भी शक्ति विधानसभा में पहली बार मिली इतनी बड़ी जीत को एक ऐतिहासिक जीत बता रहे हैं, तो वहीं इस संबंध में शक्ति के पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू भी कहते हैं कि राजनीति के क्षेत्र में किसी व्यक्ति के मन में अगर इच्छा शक्ति हो तो उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता, बशर्ते समर्पित भावना से वह कम करें तथा उन्होंने श्रीमती कमलेश जांगड़े में ये सभी खूबियां देखी हैं कि वे निरंतर संगठन के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भागीदारी करती हैं

साथ ही कमलेश कभी भी पार्टी के किसी भी काम को करने के लिए मना नहीं करती एवं वे कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में भी सदैव सहभागी रहती है,वही जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े भी कहीं ना कहीं अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत में पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू के मार्गदर्शन एवं उनकी प्रेरणा को अहम मानती हैं, तथा मसनिया जैसे एक छोटे से ग्रामीण क्षेत्र में रहकर आज देश की संसद में पहुंचना कोई छोटी-मोटी बात नहीं है, तथा इसके पीछे कहीं ना कहीं महत्वपूर्ण व्यक्तियों का मार्गदर्शन होता है, जिससे इतनी बड़ी सफलता मिलती है, तथा जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने अपना आशीर्वाद दिया, साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया आज यह उसी का प्रतिफल है कि श्रीमती कमलेश जांगड़े हम सभी के बीच सांसदके रूप में स्थापित हुई है

प्रातिक्रिया दे

Back to top button