अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 21 जुलाई को रायपुर में,आगामी विकलांग युवक युवती परिचय सम्मेलन,सामूहिक विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों पर बनेगी रणनीति, सहयोगी संस्थाओं के भी प्रतिनिधि रहेंगे मौजूद, बैरन बाजार के आशीर्वाद भवन में होगी बैठक

अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 21 जुलाई को रायपुर में,आगामी विकलांग युवक युवती परिचय सम्मेलन,सामूहिक विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों पर बनेगी रणनीति, सहयोगी संस्थाओं के भी प्रतिनिधि रहेंगे मौजूद, बैरन बाजार के आशीर्वाद भवन में होगी बैठक kshititech
राजस्थानी रायपुर का आशीर्वाद भवन बैरन बाजार

अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 21 जुलाई को रायपुर में,आगामी विकलांग युवक युवती परिचय सम्मेलन,सामूहिक विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों पर बनेगी रणनीति, सहयोगी संस्थाओं के भी प्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद छत्तीसगढ़ प्रांतीय कार्यकारिणी की अहम बैठक आगामी दिनांक- 21 जुलाई 2024 दिन-रविवार को सुबह 11:00 बजे से आशीर्वाद भवन बैरन बाजार रायपुर में रखी गई है, उपरोक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष सत्येंद्र अग्रवाल, महामंत्री संतोष तिवारी पारीक एवं कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया कि 21 जुलाई को आयोजित बैठक में अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के साथ ही कान्य कुब्ज सभा एवं शिक्षा मंडल, मारवाड़ी युवा मंच रायपुर सेंट्रल,सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम के भी सभी सम्माननीय पदाधिकारी सदस्य इस बैठक में उपस्थित रहेंगे तथा इस बैठक में आगामी विकलांग युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह के आयोजन पर चर्चा के साथ ही निर्णय लिया जाएगा, साथ ही अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से अन्य सामाजिक सेवाओं वाले कार्यक्रमों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा, प्रांतीय अध्यक्ष सत्येंद्र अग्रवाल ने सभी सम्माननीय सदस्यों को उपरोक्त बैठक में समय पर आवश्यक रूप से पहुंचने की अपील की है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading