रक्तदान के प्रति पुलिस अधिकारी की सक्रियता को नमन- दुर्ग के एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने एम्स में भर्ती महिला को किया रक्तदान, बी नेगेटिव रक्तदाता है सुखनंदन जी, रक्तदान है सबसे बड़ा पुण्य का काम,जीवन में एक बार जरूर करें रक्तदान

रक्तदान के प्रति पुलिस अधिकारी की सक्रियता को नमन- दुर्ग के एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने एम्स में भर्ती महिला को किया रक्तदान, बी नेगेटिव रक्तदाता है सुखनंदन जी, रक्तदान है सबसे बड़ा पुण्य का काम,जीवन में एक बार जरूर करें रक्तदान kshititech
दुर्ग के एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर जरूरतमंद महिला के लिए रक्तदान करते हुए

रक्तदान के प्रति पुलिस अधिकारी की सक्रियता को नमन- दुर्ग के एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने एम्स में भर्ती महिला को किया रक्तदान, बी नेगेटिव रक्तदाता है सुखनंदन जी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-कहते हैं इस जीवन में मनुष्य को रक्तदान जरुर करना चाहिए तथा आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी का जीवन बचाने में सहायक होता है, तथा रक्तदान को लेकर आज पूरे देश भर में विभिन्न माध्यमों से तथा संस्थाओं द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है,तो वही इन बातों को चरितार्थ करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं वर्तमान में दुर्ग जिले में पदस्थ एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर जो कि अपने कर्तव्यों के प्रति सजगता के साथ ही पूरे प्रदेश में एक सशक्त सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जाने जाते हैं, तथा वे जहां भी पदस्थ रहते हैं वहां स्थानीय स्तर पर सामाजिक कार्यों एवं जरूरतमंदों की सेवा के लिए अग्रणी होकर उनका विशेष योगदान देखा जाता है, इसी श्रृंखला में 31 अगस्त को रायपुर के एम्स में भर्ती एक महिला को B नेगेटिव रक्त की आवश्यकता पड़ी, तथा उनकी इस आवश्यकता को देखते हुए चूंकि B नेगेटिव रक्त बहुत ही कम मिलता है, एवं इसके लिए एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर से संपर्क किया गया,तब उन्होंने तत्काल उपरोक्त महिला को रक्त की आवश्यकता देखते हुए रायपुर एम्स पहुंचकर उन्हें रक्तदान किया तथा एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर कि इस पहल पर जहां महिला के परिवार जनों ने भी उनका साधुवाद ज्ञापित किया, तो वहीं रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने वाले सेवाभावी लोगों ने भी कहा कि ऐसे पुलिस अधिकारी लोगों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है जो कि अपनी ड्यूटी के बावजूद जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading