शक्ति के राजू सेल्स में लगी भीषण आग-पुलिस आरक्षकों ने गश्त के दौरान दुकान मालिक को दी सूचना आग़ पर पाया गया काबू. नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सूचना पाकर रात को ही पहुंचे घटना स्थल पर





शक्ति के राजू सेल्स में लगी भीषण आग-पुलिस आरक्षकों ने गश्त के दौरान दुकान मालिक को दी सूचना आग़ पर पाया गया काबू. नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सूचना पाकर रात को ही पहुंचे घटना स्थल पर
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर के स्टेशन रोड में स्थित राजू सेल्स में 5 मई की रात्रि करीब ढाई से 3:00 बजे आगजनी की घटना हो गई तथा घटना की सूचना मोटरसाइकिल पर पुलिस गश्त में निकले पुलिस थाना शक्ति के आरक्षक भगवंत श्रीवास एवं हेमंत कुमार केसरिया ने दी जब दोनों आरक्षक रात्रि गश्त कर रहे थे तो एकाएक अचानक राजू सेल्स के शटर के बाहर धुआं निकलते देखा तब उन्होंने बहुत दरवाजा खटखटाया किंतु दुकान मालिक बाहर नहीं आया तब उन्होंने बोर्ड पर लिखो नंबर से दुकान मालिक अभिषेक सराफ बंटी को सूचना दी। तथा सूचना पाकर तत्काल दुकान मालिक बाहर आया एवं आते ही आगजनी की घटना पर नियंत्रण करने प्रयास किया गया एवं घटना की सूचना दुकान मालिक ने तत्काल नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल को दी। जिस पर श्री अग्रवाल तुरंत आगजनी घटनास्थल पर पहुंचे एवं नगर पालिका की पानी की टैंकरो एवं फायर ब्रिगेड को रात को ही बुलाया गया तथा पुलिस आरक्षकों की सतर्कता- सजग़ता. नगर पालिका अध्यक्ष के प्रयासों एवं मोहल्ले वासियों तथा दुकान मालिक की मेहनत से आग पर काबू पा लिया क्या तथा घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर खफा हो गया है। किंतु इस बात को लेकर लोग प्रशंशा कर रहे हैं कि पुलिस थाना शक्ति के इन दोनों आरक्षकों ने जिस सजगता का परिचय दिया। निश्चित रूप से यह एक गौरव की बात है। कि पुलिस प्रशासन जो कि सिर्फ अपराधियों को पकड़ने का ही काम नहीं करती।बल्कि जनहित से जुड़े कामों एवं आम जनता की सुविधाओं के लिए भी लगातार काम करती है। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण आज यह घटना है जिसमें अगर पुलिस के जवान दुकान मालिक को सूचना नहीं देते तो अंदर ही अंदर ना जाने यह आग कितना विकराल रूप धारण कर लेती
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा पुलिस आरक्षकों को किया जाएगा सम्मानित
नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने पुलिस थाना शक्ति के ऐसे आरक्षकों को सम्मानित करने की भी बात कही है. श्री अग्रवाल ने कहा कि पुलिस के आरक्षकों ने जो सजगता का परिचय दिया वह शहर के नागरिकों के लिए एक बड़ी बात है। एवं ऐसे जवानों को प्रोत्साहन देने एवं उनका साहस बढ़ाने की दिशा में उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा






