नैला के अग्रसेन भवन में आज शुक्रवार को होगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन- स्वर्गीय श्रीमती द्रोपती देवी अग्रवाल एवं स्वर्गीय केदार नाथ अग्रवाल की स्मृति में संजय केदार अग्रवाल एवं अजय कुमार अग्रवाल द्वारा आयोजित है शिविर.जिले के कलेक्टर एसपी भी पहुंचेंगे शिविर के शुभारंभ में. विकलांगों के लिए कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण का भी चल रहा है शिविर





नैला के अग्रसेन भवन में आज होगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन- स्वर्गीय श्रीमती द्रोपती देवी अग्रवाल एवं स्वर्गीय केदार नाथ अग्रवाल की स्मृति में संजय केदार अग्रवाल एवं अजय कुमार अग्रवाल द्वारा आयोजित है शिविर.जिले के कलेक्टर एसपी भी पहुंचेंगे शिविर के शुभारंभ में
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -आज 2 अक्टूबर दिन- शुक्रवार को जिला मुख्यालय जांजगीर चांपा के श्री अग्रसेन भवन नैला में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे तथा उपरोक्त कार्यक्रम के शुभारंभ में जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर एवं जिले के जिला पुलिस अधीक्षक भी अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजक परिवार के सदस्य संजय केदार अग्रवाल एवं अजय कुमार अग्रवाल प्रेसिडेंट एमबी पावर मध्य प्रदेश ने बताया कि स्वर्गीय श्रीमती द्रोपती देवी अग्रवाल एवं स्वर्गीय श्री केदारनाथ अग्रवाल पहरिया वाले की पुण्य स्मृति में श्री अग्रसेन सेवा समिति नैला जांजगीर के सहयोग से यह शिविर आयोजित किया जा रहा है।तथा इस शिविर के साथ-साथ विकलांगों के लिए निशुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण का शिविर पर प्रारंभ हो चुका है जिसमें विकलांगों के पैरों की जांच करने कृत्रिम वितरित किए जाएंगे






