*G L NEWS*छत्तीसगढ़धार्मिकरायपुरसक्ती

खरसिया में 15 सितंबर को होगा महिला जागरण मंडल द्वारा 251 जोड़ो का सामूहिक ऋषि पंचमी उद्यापन,कार्यकारी अध्यक्ष कविता अग्रवाल ने दी जानकारी, विद्वान पंडितों के सानिध्य में होगा भव्य धार्मिक आयोजन

खरसिया में 15 सितंबर को होगा महिला जागरण मंडल द्वारा 251 जोड़ो का सामूहिक ऋषि पंचमी उद्यापन,कार्यकारी अध्यक्ष कविता अग्रवाल ने दी जानकारी, विद्वान पंडितों के सानिध्य में होगा भव्य धार्मिक आयोजन kshititech
खरसिया में होने वाले ऋषि पंचमी उद्यापन का आमंत्रण

खरसिया में 15 सितंबर को होगा महिला जागरण मंडल द्वारा 251 जोड़ो का सामूहिक ऋषि पंचमी उद्यापन,कार्यकारी अध्यक्ष कविता अग्रवाल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-खरसिया शहर की धार्मिक संस्था महिला जागरण मंडल द्वारा आगामी 15 सितंबर 2026 को 251 जोड़ों का सामूहिक ऋषि पंचमी उद्यापन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है, उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर अग्रिम पंजीयन किया जा रहा है, एवं उद्यापन दिनांक 15.09.2026 दिन-मंगलवार को देश के सर्वश्रेष्ठ कथा वाचक के मार्गदर्शन में 21 विद्वान पंडितो द्वारा पूरे विधि-विधान से ऋषि पंचमी उद्यापन कार्य संपन्न कराया जावेगा। साथ ही समिति द्वारा उद्यापनकर्ताओं का स्वागत बैंड-बाजे एवं राजस्थानी परिधान में रोली तिलक व पुष्प वर्षा से किया जावेगा।कलकत्ता के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा नृत्य-नाटिका एवं झांकियो का शानदार प्रदर्शन किया जावेगा।उद्यापन कार्यक्रम में सनमाइका चौकी, सप्तऋषियों की प्रतिमा, कलश हेतु स्टील लोटा, प्रत्येक व्यक्तियों के लिए अलग-अलग हवन कुंड, घर के लिए प्रसाद एवं समस्त पूजन सामग्री समिति द्वारा दी जावेगी।एवम सभी लोगों के लिए सुबह 8 बजे से ही नाश्ता, फलाहार, भोजन, भंडारा इत्यादि की संपूर्ण व्यवस्था प्रसिद्ध कैटर्स द्वारा कराई जावेगी। उद्यापनकर्ताओ के लिए कुर्सियों में बैठने की विशेष व्यवस्था की जा रही है। उद्यापनकर्ता के परिवार में सूतक/पातक होने की स्थिति में नाम ट्रांसफर करवा सकते है एवं राशि वापसी की भी सुविधा रहेगी, दूर-दराज से आने वाले उद्यापनकर्ताओं के लिए उद्यापन से एक दिन पूर्व रात्रि भोजन की व्यवस्था समिति द्वारा रहेगी

महिला जागरण मंडल के सदस्यों ने बताया कि 15 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम को लेकर समय-समय पर संपूर्ण जानकारी उद्यापनकर्ताओं को समिति द्वारा दी जाती रहेगी।एवम सामूहिक ऋषि पंचमी उद्यापन में बैठने के लिए महिला जागरण मंडल खरसिया संपर्क सूत्र अध्यक्ष- कौशल्या अशोक (पत्रकार),7000733490,सचिव- सीमा अजय अग्रवाल 7000644846,कार्यकारी अध्यक्ष- कविता अग्रवाल, 9669484211,उपाध्यक्ष- राखी अग्रवाल,8827731243,उपाध्यक्ष- बबिता अग्र. (गरिमा बुटीक), 9826720199,उपाध्यक्ष- रेणु अग्रवाल,6261943959,उपाध्यक्ष- रिंकी अग्रवाल, 8319259109 से संपर्क कर संपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है, एवं अपना पंजीयन भी करवाए जा सकता है

प्रातिक्रिया दे

Back to top button