नक्सलियों की कायराना करतूत में शहीद हुए शक्ति जिले के शहीद कमलेश साहू के परिजनों से ढांढस देने पहुंचे जिले के कलेक्टर/ एसपी, 14 दिसंबर को हसौद पहुंचेगा शहीद कमलेश का पार्थिव शरीर,सीएम साय भी शामिल हो सकते हैं अंतिम संस्कार में, तहसील साहू समाज अध्यक्ष रूपनारायण साहू ने भी दी श्रद्धांजलि

<em>नक्सलियों की कायराना करतूत में शहीद हुए शक्ति जिले के शहीद कमलेश साहू के परिजनों से ढांढस देने पहुंचे जिले के कलेक्टर/ एसपी, 14 दिसंबर को हसौद पहुंचेगा शहीद कमलेश का पार्थिव शरीर,सीएम साय भी शामिल हो सकते हैं अंतिम संस्कार में, तहसील साहू समाज अध्यक्ष रूपनारायण साहू ने भी दी श्रद्धांजलि</em> kshititech
शक्ति जिले के कलेक्टर- एसपी पहुंचे शहीद कमलेश साहू के निवास पर
<em>नक्सलियों की कायराना करतूत में शहीद हुए शक्ति जिले के शहीद कमलेश साहू के परिजनों से ढांढस देने पहुंचे जिले के कलेक्टर/ एसपी, 14 दिसंबर को हसौद पहुंचेगा शहीद कमलेश का पार्थिव शरीर,सीएम साय भी शामिल हो सकते हैं अंतिम संस्कार में, तहसील साहू समाज अध्यक्ष रूपनारायण साहू ने भी दी श्रद्धांजलि</em> kshititech
नारायणपुर IED ब्लास्ट में शहीद हुआ शक्ति जिले का वीर नौजवान कमलेश साहू

नक्सलियों की कायराना करतूत में शहीद हुए शक्ति जिले के शहीद कमलेश साहू के परिजनों से ढांढस देने पहुंचे जिले के कलेक्टर/ एसपी, 14 दिसंबर को हसौद पहुंचेगा शहीद कमलेश का पार्थिव शरीर,सीएम साय भी शामिल हो सकते हैं अंतिम संस्कार में, तहसील साहू समाज अध्यक्ष रूपनारायण साहू ने भी दी श्रद्धांजलि

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-बुधवार को नारायणपुर जिले में हुवे आईईडी ब्लास्ट में जिले के हसौद निवासी शहीद हुवे बेटे कमलेश साहू के परिजनों से मिलने जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे सहित जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंचे, कमलेश साहू की शहादत की खबर से हसौद क्षेत्रवासी ही नहीं बल्कि जिला प्रशासन सक्ती में भी शोक की लहर व्याप्त है। जिला सक्ती की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं एसपी एम आर आहिरे बुधवार की देर शाम शहीद कमलेश साहू के घर पहुंचे और शहीद के पिता मुंगेश्वर साहू, माता श्रीमती तारा देवी साहू, पत्नी श्रीमती वृंदाबाई साहू समेत शहीद के भाई-बहन से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। साथ ही शहिद के परिजनों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन इस दुख की घड़ी में उनके साथ है। एसपी श्री आहिरे ने कहा कि कमलेश साहू आदम्य साहस का परिचय देते हुवे वीरगति को प्राप्त हुवे है। इस दौरान सक्ती एडीएम, सक्ती एसडीम, जैजैपुर जनपद सीईओ सहित अन्य प्रशासनिक अमला भी साथ रहे।

हसौद पहुंचेगा शहीद का पार्थिव शरीर, हसौद मे होगा अंतिम संस्कार, प्राप्त जानकारी अनुसार नारायणपुर में शहीद हुए श्री कमलेश साहू का पार्थिव शरीर गुरुवार की सुबह हसौद पहुंच सकता है। कड़ी सुरक्षा के साथ शहीद का पार्थिव शरीर नारायणपुर से हसौद लाया जा रहा है। बुधवार की शाम शहीद के पार्थिव देह को नारायणपुर में ससम्मान पूर्वक सलामी दिया गया, तत्पश्चात अंतिम संस्कार हेतु शहीद जवान के पार्थिव देह को गृहग्राम जिला सक्ती के लिए रवाना किया गया है। पार्थिव देह हसौद पहुंचने पर विधिविधान से शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा

कमलेश साहू की शहादत से जहां पूरे जिले में शोक की लहर है तो वहीं बम्हनीनडीह तहसील साहू समाज के अध्यक्ष रूपनारायण साहू ने भी कमलेश साहू की शहादत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि साहू समाज के इस वीर बहादुर नौजवान ने की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी एवं हम पूरे क्षेत्र की ओर से उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading