थ्री लेयर सिक्योरिटी में होगी शक्ति जिले की मतगणना- अस्पताल, शैक्षणिक संस्थाओं, धार्मिक स्थलों की 100 मीटर परिधि को घोषित किया गया शांत क्षेत्र,कलेक्टर नूपुर ने कहा- मतगणना दिवस कर्मचारियों की टेबल पर तैनाती होगी तय, सुरक्षा को देख परिंदा भी पैर नहीं मार सकता स्ट्रांग रूम परिसर में, पत्रकारों को होगी मीडिया सेंटर तक मोबाइल ले जाने की अनुमति,जैजैपुर में रिटर्निग अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक

<em>थ्री लेयर सिक्योरिटी में होगी शक्ति जिले की मतगणना- अस्पताल, शैक्षणिक संस्थाओं, धार्मिक स्थलों की 100 मीटर परिधि को घोषित किया गया शांत क्षेत्र,कलेक्टर नूपुर ने कहा- मतगणना दिवस कर्मचारियों की टेबल पर तैनाती होगी तय, सुरक्षा को देख परिंदा भी पैर नहीं मार सकता स्ट्रांग रूम परिसर में, पत्रकारों को होगी मीडिया सेंटर तक मोबाइल ले जाने की अनुमति</em>,जैजैपुर में रिटर्निग अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक kshititech
शक्ति कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ किया स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण
<em>थ्री लेयर सिक्योरिटी में होगी शक्ति जिले की मतगणना- अस्पताल, शैक्षणिक संस्थाओं, धार्मिक स्थलों की 100 मीटर परिधि को घोषित किया गया शांत क्षेत्र,कलेक्टर नूपुर ने कहा- मतगणना दिवस कर्मचारियों की टेबल पर तैनाती होगी तय, सुरक्षा को देख परिंदा भी पैर नहीं मार सकता स्ट्रांग रूम परिसर में, पत्रकारों को होगी मीडिया सेंटर तक मोबाइल ले जाने की अनुमति</em>,जैजैपुर में रिटर्निग अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक kshititech
शक्ति कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ किया स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण
<em>थ्री लेयर सिक्योरिटी में होगी शक्ति जिले की मतगणना- अस्पताल, शैक्षणिक संस्थाओं, धार्मिक स्थलों की 100 मीटर परिधि को घोषित किया गया शांत क्षेत्र,कलेक्टर नूपुर ने कहा- मतगणना दिवस कर्मचारियों की टेबल पर तैनाती होगी तय, सुरक्षा को देख परिंदा भी पैर नहीं मार सकता स्ट्रांग रूम परिसर में, पत्रकारों को होगी मीडिया सेंटर तक मोबाइल ले जाने की अनुमति</em>,जैजैपुर में रिटर्निग अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक kshititech
जैजैपुर में रिटर्निग आफिसर ने ली जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों की बैठक

थ्री लेयर सिक्योरिटी में होगी शक्ति जिले की मतगणना- अस्पताल, शैक्षणिक संस्थाओं, धार्मिक स्थलों की 100 मीटर परिधि को घोषित किया गया शांत क्षेत्र,कलेक्टर नूपुर ने कहा- मतगणना दिवस कर्मचारियों की टेबल पर तैनाती होगी तय, सुरक्षा को देख परिंदा भी पैर नहीं मार सकता स्ट्रांग रूम परिसर में, पत्रकारों को होगी मीडिया सेंटर तक मोबाइल ले जाने की अनुमति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-विधानसभा आम निर्वाचन 2023 अंतर्गत नवगठित सक्ती जिले में पहली बार विधानसभा निर्वाचन की मतगणना होगी। 03 दिसम्बर 2023 को होने वाले मतगणना की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने बताया कि 03 दिसम्बर को शासकीय कृषि उपज मण्डी परिसर नन्देलीभांठा में तीनों विधानसभा के लिए अलग-अलग बनाये गये मतगणना केन्द्रों में सुबह 8 बजे से गोपनीयता की शपथ के बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। मतगणना पोस्टल बैलेट की गणना से शुरू होगी। मतगणना दिवस के दिन ही सुबह मतगणना कार्य मे लगे कर्मियों को किस विधानसभा के किस टेबल मे बैठना है यह जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर ने मतगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारी को सुबह 06ः30 बजे नन्देलीभांठा परिसर में रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिये हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना परिसर में सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सिक्योरिटी की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही सभी आवश्यक स्थल सीसीटीव्ही कैमरे की सतत निगरानी में रहेंगें। राजनैतिक दलों की उपस्थिति में मतगणना दिवस को सुबह स्ट्रांग रूम खोला जाएगा, प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभावार मतगणना केन्द्रों में 14 टेबल ईव्हीएम काउंटिग, 2 टेबल डाक मतपत्र काउटिंग तथा 1 टेबल ईटीपीबीएस स्कैनिंग के लिए लगाए जायेंगे। इस तरह प्रत्येक विधानसभा के लिए कुल 17 टेबल लगाए जायेंगे। संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र सक्ती की मतगणना 17 राउण्ड में, विधानसभा क्षेत्र चन्द्रपुर की मतगणना 19 राउण्ड में और विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर की मतगणना 20 राउण्ड में संपन्न होगी। मतगणना के दिन सुबह 8 बजे से गोपनीयता बनाये रखने की शपथ के साथ प्रेक्षक एवं संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के निर्देश पर मतगणना प्रारंभ की जाएगी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 अन्तर्गत बनाये गये मतगणना स्थल पर विभिन्न राजनैतिक दल के अभ्यर्थी व मतगणना अभिकर्ताओं के लिए आवश्यकता अनुरूप खाद्य सामग्री और कागज के प्रवेश की अनुमति दी गई है,मतगणना स्थल शासकीय कृषि उपज मण्डी परिसर नन्देलीभांठा में ही मीडिया प्रतिनिधियों के लिए मीडिया सेंटर (मीडिया एवं पत्रकार दीर्घा) बनाया गया है। मीडिया सेंटर में जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के फोटोयुक्त प्राधिकार पत्र एवं संस्था से संबंधित पहचान पत्र रखना अनिवार्य है। इसके बिना मीडिया सेंटर में प्रवेश पर पाबंदी है। मीडिया सेंटर तक मोबाईल लाने की अनुमति दी गई है। साथ ही मीडिया सेंटर में टीव्ही की भी व्यवस्था की गई है,मतगणना संबंधी सभी प्रक्रियाएं निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। मतगणना स्थल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ ही प्रवेश की पात्रता अनुसार सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। मतगणना कक्ष में मोबाईल, लैपटाप, आईपैड, स्मार्ट वॉच, हथियार सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण प्रतिबंधित की गई है। मतगणना स्थल पर तीन चरणों की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रथम चरण में जिला पुलिस बल तैनात रहेगा। द्वितीय चरण में राज्य सशस्त्र सुरक्षा बल तैनात रहेंगे जो निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिबंधित वस्तुओ की सघन जांच करते हुए रोकथाम करेंगे। तृतीय चरण में मतगणना कक्ष के बाहर केन्द्रीय सुरक्षा बल तैनात रहेंगे और उनके द्वारा भी सघन जांच की जाएगी। जिनके द्वारा अनाधिकृत व्यक्तियों व सामग्रियों के प्रवेश का रोकथाम किया जाएगा

अस्पताल, न्यायालय, शिक्षण संस्थानों व धार्मिक संस्थानों के 100 मीटर परिधि के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र को शांत परिक्षेत्र किया गया घोषित,रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक किया गया है पूर्णतः प्रतिबंधित

सक्ति-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के आदेश के अनुपालन में कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के सभी अस्पताल, न्यायालय, शिक्षण संस्थानों व धार्मिक संस्थानों के 100 मीटर परिधि के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र को शांत परिक्षेत्र घोषित किया है। जारी आदेश के तहत परिवेशीय ध्वनि पैमाने की सीमा पृथक-पृथक क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसके तहत औद्योगिक क्षेत्र या परिक्षेत्र के लिए दिन के समय 75 डीबी(ए)एलईक्यू और रात के समय 70 डीबी(ए)एलईक्यू, वाणिज्यिक क्षेत्र या परिक्षेत्र के लिए दिन के समय 65 डीबी(ए)एलईक्यू और रात के समय 55 डीबी(ए)एलईक्यू, आवासीय क्षेत्र या परिक्षेत्र के लिए दिन के समय 55 डीबी(ए)एलईक्यू और रात के समय 45 डीबी(ए)एलईक्यू और शांति परिक्षेत्र के लिए दिन के समय 50 डीबी(ए)एलईक्यू और रात के समय 40 डीबी(ए)एलईक्यू निर्धारित की गई है। इसके साथ ही रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। आदेशानुसार शांति परिक्षेत्र जैसे अस्पताल, न्यायालय, शिक्षण संस्थाएं व धार्मिक संस्थाएं आदि के कम से कम 100 मीटर दूरी तक पटाखे न फोड़े जाए। इसी प्रकार इनसे 100 मीटर की दूरी तक प्रेशर हॉर्न या म्यूजिकल हॉर्न या अन्य किसी भी प्रकार के साउंड एम्प्लीफायर का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित होगा। उक्त आदेश का उल्लंघन अधिनियम की धारा 15 के अधीन दण्डनीय होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है

विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर में रिटर्निंग ऑफिसर ने ली राजनैतिक दलों की बैठक

सक्ति-विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक – 37 जैजैपुर के रिटर्निंग ऑफिसर श्री अरुण कुमार सोम के द्वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत समस्त राजनीतिक दलों की बैठक ली गई। जिसमे उनके द्वारा मतगणना दिवस के दिन मतगणना से संबंधित सभी व्यवस्थाओं के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे

सामान्य प्रेक्षक व कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण,मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

सक्ति-विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए आगामी 3 दिसम्बर को होने वाले मतगणना हेतु कृषि उपज मंडी परिसर नंदेली भांठा में विधानसभावार मतगणना कक्ष बनाया गया है। जिसका आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 सक्ती के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री मोहम्मद वाय. सफिरूल्ला के., विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 चंद्रपुर के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री उमाकांत त्रिपाठी और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 जैजैपुर के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री एस. लावन्ना तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम, सर्व रिटर्निंग ऑफिसर सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे,प्रेक्षक एवं कलेक्टर ने विधानसभावार बनाये गये मतगणना कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतगणना कक्ष में मतगणना टेबल, बैठक व्यवस्था, बेरिकेटिंग, गणना अभिकर्ता की बैठक व्यवस्था, पार्किंग, मोबाइल एवं गेजेट्स चेकिंग, स्ट्रॉन्ग रूम मूवमेंट की सीसीटीवी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर में आवश्यक सुविधाएं, गणना के लिए मतगणना सामग्री, डाक मतपत्रों की गणना, ईवीएम में दर्ज मतों की गणना, वीवीपैट स्लीप गणना, परिणाम की घोषणा के संबंध में आवश्यक दिशा – निर्देश दिए।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading