


1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस पर सरकारी कॉलेज जेठा में हुए अनेको कार्यक्रम रासेयों एवं रेड रिबन क्लब ने किया संयुक्त आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय जेठा सक्ति मे 1 दिसंबर 2023 को विश्व एड्स दिवस मनाया गया।राष्ट्रीय सेवा योजना और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ छात्र छात्राएं श्रेया कुर्रे,रागिनी केवट , उमेद चौहान,आदि ने एड्स दिवस पर अपना भाषण और जागरूकता नारा दिया। प्रो यज्ञ राठिया द्वारा एड्स के बारे ऐतिहासिक जानकारी दी और उनसे बचने के उपाय बताए। प्रो ऋतु पटेल ने एड्स होने के कारण और बचने के जानकारी दी ।सभी को जनजागरुकता करने की अपील की। प्रो हेमपुष्पा चंद्रा ने भी सभी छात्र छात्राओं को अपील की और कहा की यह बीमारी जानलेवा है अतः सभी इनसे बचने के उपाय पर ध्यान देवे और दूसरों को जागरूक करे। प्रो शकुन्तला राज द्वारा भी एड्स की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।उन्होंने कहा की सभी को इसे समझने और समझाने की जरूरत है सुरक्षा ही इसका बचाओ है ।एड्स के अर्थ को बताया गया ।प्रो अजय देवांगन द्वारा भी इस बीमारी को लेकर सभी पहलुओं को बताया गया और सभी को इसके प्रति जागरूक रहने को बोला गया। प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े (कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना)द्वारा एड्स के कारण और निवारण पर अपने विचार रखे और सभी को टोल फ्री नंबर 1097 के बारे में बताया गया ।इस नंबर पर कॉल करने से एड्स की पूरी जानकारी फ्री में मिल जाती है ।सभी को जागरूकता अभियान के माध्यम से इस बीमारी को बताने की अपील की गई
प्राचार्य डॉ डी पी पाटले द्वारा भी समस्त छात्र छात्राएं को एड्स के प्रति जागरूक होने की बात की और समाज में सभी को जागरूक करने की अपील की।उन्होंने कहा की ऐसे कार्यक्रम आप लोगो के लिए आयोजित किए जाते है इसका लाभ लेवे। अंत में कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रो सोमेश कुमार ने सभी स्टाफ और छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया और कार्यक्रम की समापन की घोषणा प्राचार्य की अनुमति से की गई ।छात्र छात्राओं ने एड्स पर पेंटिंग पोस्टर बनाए और भाषण स्लोगन बोले



