शक्ति जिले में पहली बार होगी मतगणना– 03 दिसंबर को सक्ति जिले में होने वाली मतगणना तैयारियों की व्यवस्था के लिए कलेक्टर नूपुर सक्रिय,निरंतर कर रही समीक्षा, सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने अधीनस्थ अधिकारियों को दिए निर्देश

शक्ति जिले में पहली बार होगी मतगणना-- <em>03 दिसंबर को सक्ति जिले में होने वाली मतगणना तैयारियों की व्यवस्था के लिए कलेक्टर नूपुर सक्रिय,निरंतर कर रही समीक्षा</em>, सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने अधीनस्थ अधिकारियों को दिए निर्देश kshititech
शक्ति कलेक्टर ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण
शक्ति जिले में पहली बार होगी मतगणना-- <em>03 दिसंबर को सक्ति जिले में होने वाली मतगणना तैयारियों की व्यवस्था के लिए कलेक्टर नूपुर सक्रिय,निरंतर कर रही समीक्षा</em>, सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने अधीनस्थ अधिकारियों को दिए निर्देश kshititech
शक्ति जिले की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना

03 दिसंबर को सक्ति जिले में होने वाली मतगणना तैयारियों की व्यवस्था के लिए कलेक्टर नूपुर सक्रिय,निरंतर कर रही समीक्षा

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने स्ट्रॉन्ग रूम नंदेलीभांठा परिसर में मतगणना के सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण आयोजन की तैयारी को लेकर विशेष बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि 03 दिसम्बर को जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन की मतगणना शासकीय कृषि उपज मंडी परिसर नंदेलीभांठा में बनाये गये विधानसभावार मतगणना केन्द्र में सुबह 8 बजे से शुरू की जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने के साथ ही तीनों विधानसभा के मतगणना केन्द्रों की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारियो कर्मचारियों को पूरी निष्ठा और निष्पक्षता के साथ सजगता पूर्वक त्रुटिरहित मतगणना कार्य किये जाने के निर्देश दिये। उन्होने सभी आरओ, एआरओ, तहसीलदार, मतगणना पर्यवेक्षक, सहायक गणना पर्यवेक्षक, माइक्रो आब्जर्वर सहित मतगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वो का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में सभी जिला स्तरीय अधिकारी जिनकी मतगणना कार्य में ड्यूटी लगी है या नही लगी है सभी को नन्देलीभांठा परिसर मे मतगणन दिवस के दिन सुबह 06ः30 बजे रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए हैं,कलेक्टर ने विधानसभावार मतगणना केन्द्रों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए अग्नि सुरक्षा के लिए फायर ब्रिगेट, मेडिकल कैम्प, विडियोंग्राफी, सीसीटीव्ही कैमरा, सुरक्षा व्यवस्था, कम्प्यूटर सिस्टम, फोटोकापी मशीन, प्रिंटर, पेयजल की व्यवस्था, जनरेटर व बैठक व्यवस्था सहित अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना कार्य को विशेष रूप से प्राथमिकता देते हुए बिना किसी त्रुटि एवं लापरवाही के सजगता पूर्वक संपन्न करने के निर्देश दिए । उन्होंने मतगणना के दिन 03 दिसम्बर को समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए पूरी गंभीरता एवं विशेष सावधानी के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने कहा। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेष्वर राम, अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र कुमार लकड़ा, रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा सक्ती श्री पंकज डाहिरे, विधानसभा चन्द्रपुर सुश्री दिव्या अग्रवाल, विधानसभा जैजैपुर श्री अरूण कुमार सोम, डाकमत पत्र नोडल श्री रूपेन्द्र पटेल, मतगणना पर्यवेक्षक, सहायक गणना पर्यवेक्षक, माइक्रो आब्जर्वर सहित अन्य सभी नोडल अधिकारी और समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading