बदलेगी जैजैपुर की सत्ता– हसौद के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी हजारों की भीड़– कृष्णकांत चंद्रा के पक्ष में दिखा वातावरण, कार्यकर्ताओं ने कहा बदलेंगे जैजैपुर की सत्ता, कृष्णकांत को मिल रहा जनता का आशीर्वाद, दुलरवा बेटा की तरह लोग पसंद कर रहे अपने प्रत्याशी को,चंद्रा के पक्ष में युवाओं- महिलाओं ने भी उठाया प्रचार का बीड़ा





बदलेगी जैजैपुर की सत्ता– हसौद के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी हजारों की भीड़– कृष्णकांत चंद्रा के पक्ष में दिखा वातावरण, कार्यकर्ताओं ने कहा बदलेंगे जैजैपुर की सत्ता, कृष्णकांत को मिल रहा जनता का आशीर्वाद, दुलरवा बेटा की तरह लोग पसंद कर रहे अपने प्रत्याशी को
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में इन दोनों भाजपा की लहर देखने को मिल रही है। भारतीय जनता पार्टी जब से इस विधानसभा में भाजपा सक्ती जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा को अधिकृत रूप प्रत्याशी घोषित किया है, तब से इस क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की लहर दिखाई दे रही है। श्री चंद्रा चुनावी एक्शन मोड में नजर आने लगे है। उनके द्वारा कार्यक्रम करना, सभा आयोजित करना और संघन जन संपर्क अभियान चला कर जोरों शोरों से चुनवी प्रचार प्रसार किया जा रहा है,जिसे भाजपा की लहर देखने को मिल रही है,इसी कड़ी भाजपा प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्रा 18 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दोमाडीह, घिंवरा, माल्दा, कैथा, हसौद पहुंचकर ग्रामवासियों से आशीर्वाद लिया उन्होंने लोगों से भाजपा को जीतने का अपील किया,ग्रामवासियों ने भी उनका जोरदार स्वागत अभिनंदन किया और इस बार भाजपा को जीतने का आशीर्वाद दिया है,श्री चंद्रा ने कहा कि जैजैपुर विधानसभा में एक बार कांग्रेस और दो बार बसपा पार्टी से विधायक रह चुके हैं लेकिन आप सभी जानते हैं कि इन विधायको ने क्षेत्र में विकास नहीं कर सके जिससे क्षेत्र पिछड़ता जा रहा है,इस बार आप सभी सेवा का एक मौका भाजपा पार्टी को दें और भाजपा पार्टी निश्चित रूप से क्षेत्र में विकास की गंगा बहाएगी क्योंकि भाजपा का सरकार पहले से ही केंद्र में है और प्रदेश में भी सरकार बनी तो नरेंद्र मोदी जी डबल इंजन से काम करेंगे तब क्षेत्र में विकास होना सुनिश्चित है
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हसौद के मंडी प्रांगण में दिनांक 18 अक्तूबर दोपहर में कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल हुए और चुनाव जीतने के संबंध में विचार विमर्श किया गया। इस अवसर परकार्यकर्ताओं में काफी हर्षोल्लास और एक जुटता दिखने को मिला। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भाजपा को जितने का संकल्प लिया,इस अवसर पर जैजैपुर विधानसभा प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्रा ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं दिया और उनका भार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी की केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझे भले ही प्रत्याशी घोषित किया गया हो लेकिन मेरे नाराज में आप सभी कार्यकर्ता ही असली प्रत्याशी है और हम सभी मिलकर ही भाजपा पार्टी को जीता सकते है,हम सभी गरीबों के हित, किसानों के, महिलाओं के, युवाओं के राष्टहित करने वाली भाजपा पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा पार्टी के लिए काम करते है, किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं। हम सभी को मिलकर देश, प्रदेश और क्षेत्र की विकास के लिए भाजपा पार्टी को इस क्षेत्र में विजई बनाना है,जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र वासियों का कहना है कि लोगों ने बड़ी आशा और विश्वास से साथ एक बार कांग्रेस और दो बार बसपा को इस क्षेत्र में जीत दिलाया है, लेकिन क्षेत्रवासियों की आशा और विश्वास के अनुरूप इन पार्टियों के विधायकों ने काम नहीं किया है, जिस वजह से क्षेत्र की जनता काफी परेशान है और इस बार भारतीय जनता पार्टी को जिताने का मूड बना चुकी है और इस बार भाजपा जनता पार्टी को जिताने की बात कर रहे है,एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव जीतने के लिए जोरो शोरों से काम करते हुए नजर आ रहे है। वहीं दूसरी तरफ अन्य विरोधी पार्टी का कोई अता-पता मालूम नहीं हो रहा है। उनके द्वारा चुनाव संबंध कोई काम जमीनी स्तर पर करते हुए नजर नहीं आ रही है। हालांकि अब तक कांग्रेस पार्टी से क्षेत्र में प्रत्याशी घोषित नहीं हुई है, लेकिन बहुजन समाज पार्टी से दो बार के विधायक केशव चंद्रा बहुत पहले ही प्रत्याशी घोषित किया जा चुके हैं, पर अब तक उनके द्वारा ना कोई कार्यक्रम करते हुए नजर आए और ना कोई सभा। चुनाव को कुछ दिन रह गए हैं और ऐसे में कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी द्वारा चुनाव प्रचार प्रसार ना करना भाजपा की जीत का इशारा तो नही है


