प्रत्याशी घोषित होने के बाद शक्ति पहुंचे खिलावन का किया भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत–खिलावन ने टेका महामाया मंदिर में मत्था, खिलावन ने कहा- छत्तीसगढ़ में बनेगी भाजपा की सरकार, एकजुट नजर आये शक्ति के भाजपाई, खिलावन ने कहा 2023 के चुनाव में भाजपा को जनता देगी अपना आशीर्वाद

शक्ति के महामाया मंदिर में प्रत्याशी डॉक्टर खिलावन साहू ने करी पूजा अर्चना अर्चना
शक्ति के गायत्री मंदिर पहुंचे भाजपा उम्मीदवार डॉक्टर खिलावन साहू
महामाया मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूजा अर्चना करते डॉक्टर खिलावन साहू

प्रत्याशी घोषित होने के बाद शक्ति पहुंचे खिलावन का किया भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत–खिलावन ने टेका महामाया मंदिर में मत्था, खिलावन ने कहा- छत्तीसगढ़ में बनेगी भाजपा की सरकार, एकजुट नजर आये शक्ति के भाजपाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन द्वारा विगत दिनों छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए शक्ति विधानसभा से अधिकृत प्रत्याशी के रूप में वर्ष 2013 में विधायक रहे डॉक्टर खिलावन साहू को अपना प्रत्याशी घोषित करने के बाद 11 अक्टूबर को पहली बार डॉक्टर खिलावन साहू शक्ति पहुंचे, एवं डॉक्टर खिलावन साहू ने महामाया मंदिर सहित गायत्री शक्तिपीठ भी जाकर वहां पूजा अर्चना की तथा भारतीय जनता पार्टी की जीत की कामना भी करी इस अवसर पर जहां शक्ति विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा नेता एकजुट नजर आए तो वहीं कार्यकर्ताओं ने भी कहा कि इस बार शक्ति विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का परचम लहरायगे

भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर खिलावन साहू के शक्ति आगमन पर जिला भाजपा कार्यालय में एक चर्चा परिचर्चा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने डॉक्टर खिलावन साहू का स्वागत किया साथ ही सभी से खुलकर सुझाव भी आमंत्रित किया गया, एवं इस अवसर पर डॉक्टर खिलावन साहू ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता ने हमें अपना आशीर्वाद नहीं दिया, किंतु 2023 के चुनाव को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के लिए एक अनुकूल वातावरण बना हुआ है, एवं हम सभी बूथ स्तर पर काम करें तथा आप सभी का सहयोग एवं आशीर्वाद ही भारतीय जनता पार्टी को पुनः जीत की ओर अग्रसर करेगा एवं मैं आप सभी के सदैव मार्गदर्शन से ही कार्य करूंगा

11 अक्टूबर को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामअवतार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रामनरेश सिंह यादव, नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, भाजयुमो महामंत्री अभिषेक शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्य समिति सदस्य अंकित अग्रवाल,भाजपा नगर मंडल शक्ति के महामंत्री गोविंद देवांगन,श्रीमती अनीता यादव, पुष्पेंद्री कसेरा, सत्येंद्र सोनी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, बसंत सूर्या सहित अनेक कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे

प्रातिक्रिया दे