बड़ी खबर–शक्ति भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जैजैपुर विधानसभा से कृष्णकांत की हो रही है सशक्त उम्मीदवारी,चंद्रा ने कहा– सरकार जो कर रही है वह अच्छा नहीं हो रहा

<em>बड़ी खबर--शक्ति भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जैजैपुर विधानसभा से कृष्णकांत की हो रही है सशक्त उम्मीदवारी</em>,चंद्रा ने कहा-- सरकार जो कर रही है वह अच्छा नहीं हो रहा kshititech
शक्ति जिले की मालखरौदा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए भाजपा जिला अध्यक्ष सहित भाजपा नेता
<em>बड़ी खबर--शक्ति भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जैजैपुर विधानसभा से कृष्णकांत की हो रही है सशक्त उम्मीदवारी</em>,चंद्रा ने कहा-- सरकार जो कर रही है वह अच्छा नहीं हो रहा kshititech
अपनी गिरफ्तारी को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष ने मीडिया को दिया अपना इंटरव्यू

बड़ी खबर–शक्ति भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जैजैपुर विधानसभा से कृष्णकांत की हो रही है सशक्त उम्मीदवारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-सक्ति जिले में भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ चक्का जाम किए जाने पर पुलिस द्वारा भाजपा सक्ति अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं को दिनांक 6 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया हैं,बाद में भले ही उन्हें मुचालके पर छोड़ दिया गया,
किंतु गिरफ्तारी के संबंध में भाजपा सक्ति जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन में एडीबी द्वारा जिले के जैजैपुर से मिशन चौक मालखरौदा तक एवं छोटे सीपत से गोबरा तक,टुंडरी, भद्री चौक से सक्ति तक नए मार्ग बनाएं जा रहे हैं, जिसके निर्माण पर आनावश्यक देरी की जा रही है। साथ ही निर्माण कार्य में भी जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। किसानों के अधिग्रहित जमीनों का मुआवजा भी किसानों को नहीं दिया गया जिससे किसानों को भारी परेशानी हो रही है,जिसके विरोध में भाजपा द्वारा 13 जून 2023 को मिशन चौक मालखरौदा में चक्का जाम किया गया था। प्रशासन द्वारा सड़क बनाने एवं किसानों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया था, पर ना तो अब तक रोड बनाया गया और ना ही किसानों को मुआवजा दिया गया है ऊपर से जब भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जोरों शोरों से तैयारी कर रही है तो कांग्रेस सरकार द्वारा गिरफ्तारी करवाई जा रही है

भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत ने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस सरकार को गरीबों की, किसानों की परेशानी से कोई मतलब नहीं है, वह केवल भ्रष्टाचार करने में व्यस्त हैं। क्षेत्र की जनता भ्रष्टाचार कांग्रेस सरकार की असलियत को पहचान गई है, वे इस बार परिवर्तन लाने की ठान चुकी है। आगे कहा कि भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार जिले के सभी रोड को अच्छे से बनवा दें , सभी किसानों को मौज दे दे, तो हम जेल जाने के लिए भी तैयार हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading