पुस्तकों की महत्ता पर प्रकाश– शक्ति के उप जेल में बंदियों को न्यायाधीश गणों ने दी जागरूकता संबंधी जानकारियां, ज्ञानवर्धक पुस्तकों का अध्ययन करें -बी आर साहू न्यायाधीश,शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग करे -डॉ ममता भोजवानी

शक्ति के उप जेल में आयोजित जागरूकता शिविर
शक्ति के उप जेल में आयोजित जागरूकता शिविर

शक्ति के उप जेल में बंदियों को न्यायाधीश गणों ने दी जागरूकता संबंधी जानकारियां, ज्ञानवर्धक पुस्तकों का अध्ययन करें -बी आर साहू न्यायाधीश,शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग करे -डॉ ममता भोजवानी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती–जेल में रहने के दौरान दिनचर्या से समय निकाल कर यहां ज्ञान वर्धक पुस्तकें का अध्ययन करें अच्छी पुस्तकें पढ़ने से मन मे अच्छी विचार आती हैं उक्त विचार उप जेल सकती में निरीक्षण एवँ निरुद्ध बन्दियों से चर्चा के दौरान प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश बी आर साहू ने कही न्यायाधीश श्री साहू ने कहा कि जब तक प्रकरणों का निराकरण या यहाँ से रिहाई नहीं हो जाती तब तक आपसी सद्भभाव प्रेम और परिवार की भांति रहे समय समय अपने अधिवक्ता से प्रकरण के सम्बंध में चर्चा करें, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश डॉ ममता भोजवानी ने कहा कि यहां की दिनचर्या निर्धारित है अपनेशरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए योग करें यहाँ निरूद्ध किसी बन्दियों को यदि योग कराने आता हो या किसी योग प्रशिक्षक को बुलाकर कुछ दिनों यहाँ सिखाए ताकि निरूद्ध बंदियो के शरीर स्वस्थ रहें यहां आपस मे भाई चारा हो यहां एक अच्छा माहौल तैयार करें यहां से जाए तो एक अच्छे नागरिक बन सके समाज आपको अच्छा व्यवहार करें निरीक्षण के दौरान कई बंदियो ने स्वास्थ्य सम्बधी समस्याओं से अवगत कराया जिन्हें उचित इलाज हेतु शासकीय अस्पताल भेजने के निर्देश दिये

इस अवसर पर न्यायाधीश गणो विचाराधिन बंदियों उपजेल के कर्मचारी गण के अलावा अधिवक्ता गिरधर जायसवाल, चन्द्रभान मंडावी, सुशील त्रिवेदी, रामेश्वर कौशिक, दीपक साहू, विकास राठौर, प्रदीप, नन्दकिशोर सोनवानी उपस्थित थे

प्रातिक्रिया दे