कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में पूरे प्रदेश में सबसे अग्रणी जिला है शक्ति. जिला अध्यक्ष के रूप में रश्मि गभेल ने तय किया 1 वर्ष का सफलतम कार्यकाल. जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी बधाई. रश्मि ने कहा- पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओ की मेहनत से ही संगठन हो रहा मजबूत




कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में पूरे प्रदेश में सबसे अग्रणी जिला है शक्ति. जिला अध्यक्ष के रूप में रश्मि गभेल ने तय किया 1 वर्ष का सफलतम कार्यकाल. जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी बधाई. रश्मि ने कहा- पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओ की मेहनत से ही संगठन हो रहा मजबूत
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठन में नवगठित शक्ति जिला संगठनात्मक गतिविधियों.पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन में अग्रणी जिले के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर पाया है। तथा शक्ति जिले में कांग्रेस पार्टी ने विगत एक वर्ष पूर्व कांग्रेस की दशकों से सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में सेवाएं दे रही श्रीमती रश्मि गभेल को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी तथा श्रीमती रश्मि गभेल ने जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद से ही राज्य में विपक्षी पार्टी की अध्यक्ष होने के बावजूद पूरी सक्रियता एवं सजगता के साथ अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करने की शुरुआत की। तथा रश्मि ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन एवं शक्ति जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के बूथ स्तर तक के एक-एक कार्यकर्ताओं की कर्तव्य निष्ठता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा समस्त कार्यक्रमों में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने के चलते आज पूरे प्रदेश में शक्ति जिले को कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक अग्रणी जिले के रूप में पहचान दी है
जिला अध्यक्ष के रूप में 1 वर्ष हुआ पूर्ण
तथा रश्मि गभेल के जिला अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर जहां जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।तो वहीं जिला अध्यक्ष रश्मि ने भी कहा कि आज शक्ति जिले में कांग्रेस का संगठन मजबूत संगठन के रूप में काम कर रहा है तथा पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही आज यह सब संभव हो सका है। एवं आने वाले 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में फिर से सत्ता में वापस लौटेगी तथा कार्यकर्ताओं का विश्वास एवं सक्रियता ही आज कांग्रेस को फिर से जीत की ओर अग्रसर करेगी







