खटास हो गई अब दूर.अब सकारात्मक रास्ते पर लौटे रिश्ते’- बालेन शाह के भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान. बालेन शाह के भारत आगमन से संबंधों में आई मजबूती

अब सकारात्मक रास्ते पर लौटे रिश्ते’- बालेन शाह के भारत दौरे पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान. बालेन शाह के भारत आगमन से संबंधों में आई मजबूती

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का दो दिवसीय भारत दौरा दोनों देशों के रिश्तों के लिए अहम साबित हुआ है। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने सोमवार को इस यात्रा को द्विपक्षीय संबंधों में मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरे से सदियों पुराने रिश्तों को नई गति मिली है और भारत-नेपाल संबंध लंबे समय बाद सकारात्मक और रचनात्मक रास्ते पर लौटे हैं। बालेन शाह 22 और 23 नवंबर को भारत के राजकीय दौरे पर आए थे। सोमवार शाम वह भारत यात्रा पूरी कर काठमांडू लौट गए। काठमांडू में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर बालेन शाह भारत आए थे। हाल के राजनीतिक बदलाव और आम चुनाव के बाद बनी नेपाल की मौजूदा सरकार के किसी प्रमुख की यह पहली द्विपक्षीय भारत यात्रा थी। उन्होंने कहा कि इस दौरे का मकसद दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों को मजबूत करना और आम लोगों को इसका सीधा फायदा पहुंचाना था। भारत दौरे के दौरान बालेन शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण दिया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि बालेन शाह ने पीएम मोदी से अपनी सुविधा के अनुसार नेपाल आने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मोदी की यात्रा की तारीखें दोनों देशों के राजनयिक चैनलों के जरिए तय की जाएंगी।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading