21 से 29 दिसंबर तक शक्ति में होगी शिव महापुराण कथा. पंडित ओमप्रकाश शर्मा कराएंगे कथा का रसपान. राधा महिला समिति ने किया है आयोजन. जीवंत झांकियां भी होगी कथा का प्रमुख आकर्षण






21 से 29 दिसंबर तक शक्ति में होगी शिव महापुराण कथा. पंडित ओमप्रकाश शर्मा कराएंगे कथा का रसपान. राधा महिला समिति ने किया है आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति सकती शहर में आगामी 21 से 29 दिसंबर 2026 तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। इस कथा कार्यक्रम में भागवत एवं हनुमंत कृपा प्राप्त लक्ष्मणेश्वर द्वार खरोद निवासी पंडित ओमप्रकाश शर्मा अपने मुखारविंद से शिव महापुराण की कथा वाचन करेंगे। उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन शक्ति के वार्ड क्रमांक- 09 अखराभाटा की राधा महिला समूह द्वारा किया गया है।तथा इस पूरे आयोजन को लेकर जहां जोर-जोर से तैयारी की जा रही है।
प्रतिदिन कथा में होंगे अलग-अलग प्रसंग
श्री शिव महापुराण कथा के दौरान प्रथम दिवस 21 दिसंबर सोमवार को कलश यात्रा देवराज की कथा। बिंदुक चंचला कथा। शिव पुराण कथा। महात्मय।द्वितीय दिवस 22 दिसंबर मंगलवार को शिवलिंग की महिमा। स्थापना। पंचाक्षर मंत्र। रुद्राक्ष उत्पत्ति। नारद संवाद सृष्टि वर्णन।तृतीय दिवस 23 दिसंबर बुधवार को सती चरित्र। सती विवाह। पार्वती जन्म। पार्वती विवाह। चतुर्थ दिवस 24 दिसंबर को गुरुवार को कार्तिकेय गणेश जन्म।तारकासुर। जलंधर कथा। तुलसी उत्पत्ति।असंक।बाणासुर गजासुर की कथा। पंचम दिवस 25 दिसंबर शुक्रवार को पंच ब्रह्मावतार।नंदी जन्म।काल भैरव। श्री हनुमान चरित्र। राजा नमन प्रसंग। द्वादश ज्योतिर्लिंगों का महात्मय एवं कथा।छठवें दिन 26 दिसंबर शनिवार को शिवरात्रि व्रत।उपमन्यु उपदेश। यमलोक वर्णन। शरीर की उत्पत्ति।ओंकार विधायक प्रश्न।सप्तम दिवस 27 दिसंबर रविवार को वेद आदि चौदह विद्या। पूरण वर्णन। सृष्टि रचना। शुंभ निशुंभ उत्पत्ति। शिवा शिवा की लीला। अष्टम दिवस 28 दिसंबर सोमवार को उपमन्यु चरित्र। शिव जी द्वारा नवधा भक्ति। पंचाक्षर मंत्र। महात्मय गुरु दीक्षा विधि। योग वर्णन। कथासार।चढ़ोत्तरी।कथा विश्राम एवं अंतिम नवम दिवस 29 दिसंबर मंगलवार को हवन सहस्त्रधारा ब्राह्मण भोज विदाई एवं भंडारा प्रसाद का कार्यक्रम होगा।
जीवंत झांकियां भी होगी कथा का प्रमुख आकर्षण
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि श्री शिव महापुराण कथा के सभी प्रसंगो में प्रतिदिन जीवंत झांकियो के माध्यम से कलाकारों द्वारा अपनी सुंदर प्रस्तुति दी जाएगी. तथा शिव महापुराण कथा में जीवंत झांकियां इस कथा की प्रमुख आकर्षण भी रहेगी तथा 21 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे शिव महापुराण कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा प्रारंभ होगी
आयोजन को सफल बनाने में जुटे समिति के सदस्य
21 दिसंबर से प्रारंभ होने वाली श्री शिव महापुराण कथा के आयोजन को सफल बनाने में राधा महिला समूह वार्ड नंबर- 9 अखराभाटा शक्ति की श्रीमती शांति थवाईत अध्यक्ष। सचिव श्रीमती रामेश्वरी देवांगन।सदस्यगण श्रीमती चंचल देवांगन। श्रीमती चांदनी देवांगन। श्रीमती शांति देवांगन। श्रीमती रीना देवांगन।श्रीमती लक्ष्मी देवांगन। श्रीमती सुलोचना देवांगन। श्रीमती ललिता देवांगन। श्रीमती श्रद्धा द्विवेदी। श्रीमती पिंकी देवांगन। श्रीमती लया देवांगन। श्रीमती रमा देवांगन। श्रीमती सावित्री देवांगन। श्रीमती विद्या देवांगन एवं श्रीमती गुड्डी देवांगन सहित सदस्य जुटे हुए हैं तथा शिव महापुराण कथा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 6563621730. 9300627 299 एवं 79874467725 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है
आयोजन समिति का श्रद्धालु धर्म प्रेमियों से आग्रह
आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालु धर्म प्रेमियों को सह परिवार इस पूरे शिव महापुराण कथा के आयोजन में पहुंचकर कथा श्रवण करने एवं पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है। तथा आयोजन के दौरान धर्म प्रेमियों के लिए कथा श्रवण की बहुत ही सुंदर बैठक व्यवस्था भी की जा रही है





