हेल्थ साथी कार्ड से मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों को मिलेगा देश के 42 बड़े अस्पतालों में रियायती दरों पर चिकित्सा उपचार का लाभ. मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन ने दी जानकारी. देश की किसी सामाजिक संस्था ने पहली बार की है ऐसी पहल

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन
देश के 42 बड़े अस्पतालों से मंच का हुआ टाइ अप
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की हेल्थ साथी कार्ड परियोजना

हेल्थ साथी कार्ड से मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों को मिलेगा देश के 42 बड़े अस्पतालों में रियायती दरों पर चिकित्सा उपचार का लाभ.मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -देश में लगभग 45 वर्षों से सक्रिय रूप से समाज सेवा। जन सेवा। जनकल्याण एवं रचनात्मक कार्यों में अग्रणी रहने वाली संस्था अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच ने देश भर के अपने मंच सदस्यों को बड़े मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में चिकित्सा उपचार में रियायत दिलाने की दिशा में हेल्थ साथी परियोजना के माध्यम से कार्य प्रारंभ किया है। जिसके अंतर्गत देश के विभिन्न राज्यों के लगभग 42 बड़े अस्पतालों से अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच ने सफलतापूर्वक टाई अप करते हुए एम ओ यू किया है। जिसके अंतर्गत हेल्थ साथी कार्ड लेकर जाने वाले मंच के सदस्यों को निर्धारित छूट का लाभ दिया जाएगा तथा इस संबंध में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन ने बताया कि यह योजना अभी तक पूरे देश में पहली बार किसी सामाजिक संस्था के रूप में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच ने प्रारंभ की है।जिसे लेकर पूरे देश के मंच के साथियों में उत्साह है। तो वहीं हेल्थ साथी परियोजना मंच सदस्यों को अच्छे अस्पतालों में जहां उपचार की सुविधा दिलाने में सहायक होगी तो वहीं सदस्यों को छूट का लाभ मिलने से उन्हें चिकित्सा उपचार में आर्थिक रूप से कम बोझ पड़ेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जैन ने बताया कि मंच की हेल्थ साथी परियोजना से आने वाले समय में लगातार देश के अन्य बड़े और भी अस्पतालों को जोड़ा जाएगा तथा इस टाई अप की प्रक्रिया में बड़े अस्पताल। डायग्नोस्टिक सेंटर के अलावा विभिन्न प्रकार की रोगों की चिकित्सा जांच के संस्थान भी जोड़े जा रहे हैं। एवं लगातार इसका नेटवर्क विस्तार हो रहा है। मंच के राष्ट्रीय नेतृत्व ने लगभग 42 अस्पतालों की सूची सार्वजनिक की है। जिसका टाइ अप मंच के केंद्रीय कार्यालय से किया जा चुका है

मारवाड़ी युवा मंच द्वारा संचालित की जाने वाली जनकल्याण की सेवाएं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading