ब्रेकिंग न्यूज़- बिलासपुर से रायगढ़ एवं बिलासपुर से कोरबा के बीच चलने वाली 27 ट्रेनों को रद्द करने का जारी हुआ आदेश. गोंडवाना सहित कई एक्सप्रेस ट्रेन भी होंगी प्रभावित. 13 दिनों तक रेल यात्रियों को हो सकती है असुविधाएं




ब्रेकिंग न्यूज़- बिलासपुर से रायगढ़ एवं बिलासपुर से कोरबा के बीच चलने वाली 27 ट्रेनों को रद्द करने का जारी हुआ आदेश. गोंडवाना सहित कई एक्सप्रेस ट्रेन भी होंगी प्रभावित
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे बिलासपुर जोन में 13 दिन तक ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित होगी। बिलासपुर से रायगढ़ एवं बिलासपुर से कोरबा तक आने जाने वाले रेल यात्रियों के लिए दिसंबर की शुरुआत मेंदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर क्षेत्र में 6 से 18 दिसंबर 2026 तक अधोसंरचना एवं सिग्नलिंग से जुड़े कार्यों के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार कुल 27 ट्रेनें प्रभावित होंगी। किसके लिए दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे बिलासपुर जोड़ने बाकायदा आदेश जारी कर दिया है ल।और इस आदेश के अंतर्गत 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। 6 ट्रेनों को बीच के स्टेशन पर समाप्त/प्रारंभ किया जाएगा।11 ट्रेनें 1 से 9 घंटे तक देरी से चलेंगी। एवं रेलवे द्वारा जारी आदेश में चांपा स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने तथा चांपा–जांजगीर नैला सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग का काम किया जाना बताते हुए उपरोक्त ट्रेनों को रद्द किए जाने की बात कही है। यह कार्य बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन परियोजना के अंतिम चरण का हिस्सा बताया गया है
रेलवे के जारी आदेश से कौन-कौन सी ट्रेन होंगे प्रभावित
01- 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू – 6 से 17 दिसंबर तक
02- 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू – 7 से 18 दिसंबर
03- 68746 रायपुर–गेवरारोड मेमू – 6 से 17 दिसंबर
04- 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर – 6 से 17 दिसंबर
05- 68745 गेवरारोड–रायपुर मेमू – 7 से 18 दिसंबर
06- 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर – 7 से 18 दिसंबर
07- 68734/68733 बिलासपुर–गेवरारोड मेमू – 7 से 18 दिसंबर
08- 68732/68731 बिलासपुर–कोरबा मेमू – 7 से 18 दिसंबर
09- 68737/68738 रायगढ़–बिलासपुर मेमू – 7 से 18 दिसंबर
रेलवे के जारी आदेश के अनुसार कई एक्सप्रेस ट्रेनों को भी प्रभावित होने की बात कही गई है
01- छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237) कोरबा के बजाय बिलासपुर से शुरू किया जाएगा।
02- विशाखापट्टनम–कोरबा लिंक एक्सप्रेस (18518) बिलासपुर में समाप्त होगी, जबकि वापसी में 18517 बिलासपुर से शुरू होगी।
03- गोंडवाना एक्सप्रेस (12409/12410) भी निर्धारित तारीखों पर बिलासपुर तक ही संचालित होगी।
इन सभी के अलावा देरी से चलने वाली ट्रेनों में आजाद हिंद एक्सप्रेस, मुंबई–हावड़ा एक्सप्रेस, जनशताब्दी, हसदेव एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें शामिल हैं। उत्कल एक्सप्रेस कुछ दिनों में 7 से 9 घंटे तक देरी से रवाना होगी.एवं यात्रियों की सुविधा के लिए 7 से 18 दिसंबर तक 18250/18249 कोरबा–रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को कोरबा–बिलासपुर–कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया गया है
रेलवे प्रशासन की यात्रियों से अपील
रेलवे प्रशासन ने रेल रात्रियों से अपील की है कि यदि आप 6 से 18 दिसंबर के बीच बिलासपुर, चांपा, कोरबा, रायगढ़, रायपुर या झारसुगुड़ा की यात्रा करने वाले हैं, तो स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का नवीनतम रनिंग स्टेटस और निर्धारित तारीख जरूर जांच लें।आपकी यात्रा सुरक्षित और सुगम हो — यही हमारी प्राथमिकता है





