महिलाओं के बॉक्स क्रिकेट मैच का आयोजन करेगी रायपुर की अग्रवाल महिला मंडल. 20 दिसंबर से होगा प्रारंभ. महिलाएं दिखाएंगी अब अपने क्रिकेट खेल का हुनर. क्रिकेट के मैदान में महिलाओं के खेल प्रदर्शन की राष्ट्रीय स्तर पर हुई थी प्रशंसा

अग्रवाल महिला मंडल रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती ममता अग्रवाल

महिलाओं के बॉक्स क्रिकेट मैच का आयोजन करेगी रायपुर की अग्रवाल महिला मंडल. 20 दिसंबर से होगा प्रारंभ. महिलाएं दिखाएंगी अब अपने क्रिकेट खेल का हुनर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश में महिलाओं के क्रिकेट मैच आयोजन की श्रृंखला में लगातार दूसरे वर्ष राजधानी रायपुर की अग्रवाल महिला मंडल ने पहल करते हुए आगामी 20 दिसंबर से बॉक्स क्रिकेट मैच का आयोजन किया है। उपरोक्त आयोजन अग्रवाल महिला मंडल रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती ममता अग्रवाल के नेतृत्व में किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित क्षेत्र की महिलाओं की क्रिकेट टीम इसमें शामिल होगी। तथा इस पूरे आयोजन को लेकर जहां व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है। तो वहीं विगत वर्ष भी सफलतापूर्वक पहली बार इस महिला क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था। जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने इस क्रिकेट के आयोजन में अपनी सक्रिय भागीदारी कर अपने खेल हुनर की प्रतिभा दिखाई थी। तथा पूरे आयोजन में सफल रहने वाली टीमों को जहां सम्मानित भी किया गया तो वहीं पहली बार विगत वर्ष हुए इस आयोजन को लेकर प्रदेश भर से लोगों ने अग्रवाल महिला मंडल के कार्यों की प्रशंसा की थी। इस वर्ष भी होने वाले आयोजन के लिए अग्रवाल महिला मंडल ने सभी महिला क्रिकेट टीमों से समय पूर्व अपना पंजीयन करवाने का भी आग्रह किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading