बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना. अभी तक भारत में रह रही थी हसीना




बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना. अभी तक भारत में रह रही थी हसीना
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश लौटने के लिए नई दिल्ली स्थित बांग्लादेशी दूतावास से नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (NID) जारी करने का अनुरोध किया है. अगस्त 2024 में जन-आक्रोश और हिंसक विद्रोह के बाद भारत में शरण लेने के बाद से दूतावास के साथ उनका यह पहला औपचारिक संपर्क है.लंदन स्थित ‘मैट्रिक्स चैंबर्स’ के कानूनी प्रतिनिधियों ने नई दिल्ली में बांग्लादेश की कार्यवाहक उच्चायुक्त प्रीति रहमान को एक औपचारिक पत्र सौंपा. इसमें कहा गया है कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार द्वारा हसीना के मौजूदा दस्तावेज रद्द किए जाने की रिपोर्टों के मद्देनजर उन्हें नए यात्रा दस्तावेज और पहचान पत्र शीघ्र जारी किए जाएं. वकीलों ने उनकी बांग्लादेश सरकार के दायित्वों का हवाला दिया है.रिपोर्ट्स के अनुसार, शेख हसीना दिसंबर में बांग्लादेश लौटकर अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने की योजना बना रही हैं. हालांकि, उनकी यह वापसी बांग्लादेश में नए राजनीतिक और कानूनी तनाव पैदा कर सकती है. नवंबर 2025 में बांग्लादेश की एक अदालत ने 2024 के विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुए हिंसक क्रैकडाउन के मामले में उन्हें अनुपस्थिति में मृत्युदंड की सजा सुनाई थी.





