दीपावली पूर्व आबकारी विभाग की अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही. सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में 119 लीटर अवैध महुआ शराब एवं 1650 किलो महुआ लहान जब्त

आबकारी विभाग की कार्रवाई में जप्त अवैध सामग्री

दीपावली पूर्व आबकारी विभाग की अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही. सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में 119 लीटर अवैध महुआ शराब एवं 1650 किलो महुआ लहान जब्त

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला कलेक्टर सक्ती और जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशानुसार दीपावली पूर्व अवैध शराब बनाने वाले स्थान को चिन्हित करके आबकारी विभाग को कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी तारतम्य में आज दिनांक 7/11/2026* को वार्ड नंबर 1 सक्ती में छोटी नहर के पास 40 बोरी और 15 प्लास्टिक डिब्बे प्रत्येक में भरा 30 किलो कुल 1650 किलो महुआ लाहन और 7 प्लास्टिक जरिकेन प्रत्येक में 5 लीटर और 42 प्लास्टिक बोतल प्रत्येक में 2 लीटर कुल 119 लीटर महुआ मदिरा* मौके पर बरामद की गई।अज्ञात आरोपीयों के विरूद्ध छ ग आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।उपरोक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल और आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आरक्षक श्रवण कांत द्विवेदी , नवीन मनहर,सैनिक भीम साहू, विरेंद्र यादव,आबकारी स्टाफ परस राम कहरा, कमलेश यादव,बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading