शक्ति जिले में राज्योत्सव को लेकर तैयारी जोरों से.मेले सहित प्रदर्शनी का होगा आयोजन. शक्ति कलेक्टर ने किया सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण. जिले में चक्रवात से हुए नुकसान का चल रहा है सर्वे कार्य. 2 नवंबर से 5 नवंबर तक धान खरीदी का होगा ट्रायल

2 नवंबर को शक्ति जिले में होगा राज्य उत्सव का कार्यक्रम
आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण करते कलेक्टर जय श्री जैन
जिले में चक्रवात से हुए नुकसान का चल रहा सर्वे कार्य

शक्ति जिले में राज्योत्सव को लेकर तैयारी जोरों से.मेले सहित प्रदर्शनी का होगा आयोजन. शक्ति कलेक्टर ने किया सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण. जिले में चक्रवात से हुए नुकसान का चल रहा है सर्वे कार्य. 2 नवंबर से 5 नवंबर तक धान खरीदी का होगा ट्रायल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ राज्य गठन के स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवंबर को एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप स्थित मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ के सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह होंगे। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों व विभागीय प्रदर्शनियों का भी आयोजन किया जाएगा।कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह-2026 के सफल आयोजन के लिए कानून एवं शांति व्यवस्था, आमंत्रण पत्र वितरण, मंच एवं पंडाल व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंच संचालन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समय पर दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि समारोह व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके

राज्योत्सव के अवसर पर होगा आकर्षक मेले का आयोजनसक्ती-छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवंबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप स्थित मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ के सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह होंगे। इस अवसर पर आकर्षक मेले सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभागीय स्टॉलों का आयोजन किया जाएगा। समारोह में आयोजित मेले में बच्चों के लिए खिलौने, झूले सहित विविध प्रकार के सामग्रियां होंगी।कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने समारोह के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपते हुए आपसी समन्वय के साथ समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं

जिले में 1067.5 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

शक्ति -सक्ती जिले में 1 जून 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक 1067.5 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 5.1 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के सक्ती तहसील में 980.2 मिली मीटर, जैजैपुर में 875.8, मालखरौदा में 1261.9, डभरा में 1139.8, नया बाराद्वार में 1182.6, अड़भार में 963.9, हसौद में 964.7, चंद्रपुर में 1205.1, एवं भोथिया में 1033.5 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज की स्थिति मे तहसील सक्ती में 7.6, मिली मीटर, जैजैपुर में 13.4, मालखरौदा में 5.1, डभरा में 2.5, नया बाराद्वार में 4.5, अड़भार में 3.0, हसौद में 1.0, चंद्रपुर में 5.8, एवं भोथिया में 3.0 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है

राज्योत्सव में होंगे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभागीय स्टॉलों

शक्ति -छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 02 नवंबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप स्थित मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ के सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह होंगे। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभागीय स्टॉलों का आयोजन किया जाएगा। जहाँ आमजन शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने समारोह के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपते हुए आपसी समन्वय के साथ समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली वीडियो कांफ्रेंसिंग।धान खरीदी को लेकर जिले में 2 नवंबर से 5 नवंबर तक होगा ट्रायल रन, जिले के सभी उपार्जन केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम करने के दिए गए निर्देश।धान खरीदी केंद्रों में साफ-सफाई से लेकर पेयजल तक के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश।शासन के निर्देशानुसार 15 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक होगी धान खरीदी

  शक्ति -कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन की अध्यक्षता में आज आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की तैयारियों को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग आयोजित की गई। वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिले की सभी धान खरीदी समितियों एवं उपार्जन केंद्रों में 15 नवंबर से होने वाले धान खरीदी के लिए शासन द्वारा निर्धारित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को धान खरीदी की सभी व्यवस्थाएं सूनिश्चित करते हुए जिले के सभी धान खरीदी केंद्रो में 2 नवंबर से 5 नवंबर तक ट्रायल रन कराए जाने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने जिले के सभी केंद्रों में शासन द्वारा जारी चेकलिस्ट के अनुरूप आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए है। शासन के निर्देशानुसार प्रदेश साहित जिले में 15 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक धान खरीदी होगी।  कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्रों में साफ-सफाई, फेंसिंग, विद्युत व्यवस्था, तथा बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता सहित अन्य सभी व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बायोमेट्रिक उपकरणों की उपलब्धता, किसानों के लिए पेयजल, छायादार बैठने की व्यवस्था, शौचालय तथा प्राथमिक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने समितियों में संचालित पीसीएसएपी पोर्टल पर उपार्जन केंद्रों से संबंधित जानकारी की सटीक प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा शासन के निर्देशों का पालन करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।कलेक्टर ने जिले में अवैध धान पर रोक लगाने के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कोचियों और बिचौलियों पर सतत निगरानी रखने और कड़ी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार कर पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कराई जाए, ताकि पात्र किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो। वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिला खाद्य अधिकारी, जिला मार्कफेड अधिकारी, उपसंचालक कृषि, सहकारिता नोडल सहित सभी एसडीएम तहसीलदार आदि संबंधित अधिकारी शामिल हुए।

शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

शक्ति -शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार जिले में धान खरीदी की अवधि 15 नवंबर से 15 जनवरी तक निर्धारित की गई है। सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपए प्रति क्विंटल तथा धान ग्रेड-ए का समर्थन मूल्य 2461 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल की अधिकतम सीमा तक धान की खरीदी की जाएगी। धान का उपार्जन सहकारी समितियों में पंजीकृत कृषकों द्वारा एग्रीस्टेक फॉर्मर रजिस्ट्री में पंजीकृत खसरों के आधार पर किया जाएगा। किसान स्वयं अथवा अपने नामिनी के माध्यम से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के आधार पर धान का विक्रय कर सकेंगे। धान खरीदी केंद्रों में संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। धान खरीदी की तैयारियों एवं ऑनलाइन व्यवस्था की जांच के लिए 2 नवंबर से 5 नवंबर तक ट्रायल रन आयोजित किया जाएगा। धान खरीदी के दौरान धान की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। किसानों को धान विक्रय की राशि का भुगतान डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने संबंधित अधिकारियों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप धान खरीदी की सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा ट्रायल रन के दौरान ऑनलाइन व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिससे धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृण हो सके और धान खरीदी के दौरान जिले के किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े

कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाजंग एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ती का किया औचक निरीक्षण।शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के दिए निर्देश

शक्ति -कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाजंग एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ती का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाजंग के प्राचार्य को विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार लाने हेतु पालकों से संपर्क करने तथा प्रोजेक्टर के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण प्रदान कराए जाने के निर्देश दिए। वहीं कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ती में प्राचार्यों से शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने, स्मार्ट क्लास के माध्यम से विधार्थियो को अध्ययन कराने एवं कार्ययोजना बनाकर अध्यापन कार्य कराते हुए बेहतर परिणाम लाने की दिशा मे कार्य करने के निर्देश सभी संस्था प्रमुख को दिए। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराए जाने और शिक्षकों की नियमित उपस्थिति की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय टांडे, सांख्यिकी अधिकारी श्री आर. के. अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

अरनब चक्रवात से हुई फसल क्षति का किया जा रहा सर्वेक्षण।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर दें सूचना

शक्ति -जिले में विगत दिनों में अरनब चक्रवात के कारण विभिन्न स्थानों पर फसलों में क्षति की सूचना प्राप्त हुई है। कलेक्टर सक्ती द्वारा सभी एस डी एम, तहसीलदार, कृषि विभाग सहित संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को वास्तविक फसल क्षति का आकलन कर पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा और बीमा का लाभ दिलाने हेतु निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, ग्राम सचिवों एवं कोटवारों को प्रभावित ग्रामों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत भारत सरकार के टोल फ्री नंबर 14447 का जमीनी स्तर पर सूचना देने हेतु प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। बीमित कृषक फसल क्षति की स्थिति में टोल फ्री नंबर पर 72 घंटे के भीतर सूचना दे सकते हैं। सूचना प्राप्त होने के बाद बीमा कंपनी के प्रतिनिधि एवं कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर फसल क्षति का सर्वेक्षण करेंगे। यदि फसल कटने के उपरांत खेतों में सुखाने के लिए रखी गई या बंडलों में सुरक्षित रखी गई फसल क्षतिग्रस्त हुई हो, तो क्षति का आकलन कर नियमानुसार 15 दिवस के भीतर दावा भुगतान किया जाएगा। वहीं खड़ी फसलों की क्षति का आकलन फसल कटाई प्रयोग के औसत उपज के आधार पर किया जाएगा।कृषि उत्पादन आयुक्त छत्तीसगढ़ शासन और कलेक्टर सक्ती के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि सक्ती द्वारा विकासखंड मालखरौदा के ग्राम बंदोरा, पोता एवं करिगांव में कृषकों के फसल क्षति का सर्वेक्षण किया गया। उप संचालक कृषि सक्ती द्वारा कृषकों को खेतों से जल निकासी की अतिशीघ्र व्यवस्था कर जल निकास करने की सलाह दी गई एवं बीमित कृषकों को टोल फ्री नंबर 14447 पर सही एवं वास्तविक सूचना देने हेतु जानकारी दी गई। साथ ही कृषि विभाग के मैदानी अमलों को जिले के कृषकों से सतत संपर्क कर फसल क्षति का सर्वेक्षण करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर सरपंच बंदोरा, सरपंच ग्राम करिगांव, जिला प्रतिनिधि बजाज जनरल इंश्योरेंस कंपनी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड मालखरौदा, कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। इसी प्रकार विकासखंड डभरा के ग्राम पुटीडीह, भेड़ीकोना एवं गोबरा में कृषकों के फसल क्षति का सर्वेक्षण किया गया। मौके पर ग्राम सरपंच, जिला प्रतिनिधि बजाज जनरल इंश्योरेंस कंपनी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड डभरा, कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading