,शक्ति जिले में माय भारत युवा भारत अंतर्गत जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का हुआ आयोजन. सांसद कमलेश जांगड़े रही मुख्य अतिथि. शासकीय क्रांति कुमार कॉलेज ने किया था आयोजन





शक्ति जिले में माय भारत युवा भारत अंतर्गत जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का हुआ आयोजन. सांसद कमलेश जांगड़े रही मुख्य अतिथि. शासकीय क्रांति कुमार कॉलेज ने किया था आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -माई भारत के तत्वाधान में मुख्य अतिथि श्रीमती कमलेश जांगड़े सांसद जांजगीर चांपा लोकसभा की गरिमामय उपस्थिति में मेरा युवा भारत अंतर्गत जिला स्तरीय “युवा संसद कार्यक्रम “एक राष्ट्र एक चुनाव ” विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ती में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद कमलेश जांगड़े के करकमलों से, टिकेश्वर गवेल जी (जिला अध्यक्ष भाजपा) , चेतन साहू अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, राम अवतार साहू सांसद प्रतिनिधि जनभागीदारी समिति, नवीन भगत ( अपर कलेक्टर जिला सक्ती) , कावेरी मरकाम ( एस डी एम सक्ती), नायब तहसीलदार पटेल,संस्था के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले आदि की उपस्थिति में मां सरस्वती की तैल्यचित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । स्वागत की कड़ी में संस्था के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले द्वारा मुख्य अतिथि माननीय सांसद महोदया का पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया । इसी क्रम मे टिकेश्वर गवेल जी जिला अध्यक्ष भाजपा का स्वागत प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया, तत्पश्चात चेतन साहू , राम अवतार साहू सांसद प्रतिनिधि जनभागीदारी समिति, कावेरी मरकाम एस डी एम सक्ती का स्वागत प्रो डॉ शकुंतला राज द्वारा, नवीन भगत अपर कलेक्टर का स्वागत प्रो अजय देवांगन द्वारा,किया गया।साथ ही समस्त अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया। स्वागत उद्बोधन संस्था के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले द्वारा दिया गया और महाविद्यालय का परिचय दिया गया। प्रतिष्ठा माथुर जिला युवा अधिकारी द्वारा युवा संसद के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई उन्होंने बताया कि या 3 स्तर पर आयोजित किया जाएगा ।भाषण प्रतियोगिता एक राष्ट्र एक चुनाव में प्रिया मैत्री, प्रियंका देवांगन, बिट्टू, गौतम लहरे, रागिनी चंद्रा, अश्वनी, अंकिता राठौर, मनीषा पटेल, ने अपना विचार प्रस्तुत किया जिसको निर्णायक मंडल में शामिल डा पी आर कठौतिया प्राचार्य, डॉ अरविंद जगदेव सहायक प्राध्यापक, सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सक्ती,दिलीप पटेल विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती, डॉ देवेंद्र शुक्ला सहायक प्राध्यापक हिंदी के द्वारा 3 प्रतिभागियों का चयन किया गया जिसमें प्रथम स्थान प्रिया मैत्री (शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ती, द्वितीय स्थान रागिनी चंद्रा (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओडेकरा) और तृतीय स्थान गौतम लहरे शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ती का चयन किया गया।ये सभी अगले चरण के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रायपुर जाना होगा। सांसद महोदया ने अपने उद्बोधन में सभी को इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि आप युवा इस देश के भविष्य है आपको किसी भी प्रकार की बहकावे में आकर अपना करियर के साथ खिलवाड़ नहीं करना है । देश समाज के विकास के लिए आपको कार्य कर आ है तब जाकर विकसित भारत 2047 का सपना पूरा होगा ।आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निरंतर आगे बढ़ते रहिए। उन्होंने कहा कि अभी भारत सरकार आपके लिए नए नए योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से विकास के लिए प्रयासरत है आप सभी इसाक फायदा लीजिए । चेतन साहू और राम अवतार साहू ने भी सभी युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए सतत लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रयास करे। नवीन भगत अपर कलेक्टर ने भी सभी युवाओं को अपना शक्ति देश समाज के विकास में लगाने की बात कहते हुए उन्हें प्रेरित किया। सांसद महोदया द्वारा सभी विजेताओं को मोमेंटो और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । अंत में सासंद महोदया को संस्था प्राचार्य डॉ डी पी पाटले, युवा अधिकारी माई भारत प्रतिष्ठा माथुर और प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मुख्य अतिथि सहित समस्त अतिथियों का आभार प्रदर्शन प्राचार्य डॉ डी पी पाटले और प्रतिष्ठा माथुर द्वारा किया गया। मंच संचालन प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना, डॉ ज्योति कुशवाहा, डॉ महेंद्र यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रो डॉ शकुंतला राज प्रो अजय देवांगन प्रो ललित सिंह प्रो हेमपुष्पा चंद्रा, प्रो अविनाश चौहान प्रो डॉ टी पी टंडन प्रो महेंद्र यादव डॉ विद्या राय सागर प्रो पल्लवी प्रधान प्रो अनिल खर्रा प्रो संतोष जांगड़े प्रो जी एस मैत्री प्रो मनोज जायसवाल प्रो सविता चंद्रा प्रो डॉ हरिशंकर रजक प्रो सीमा साहू प्रो यज्ञ चरण राठिया प्रो सीमा साहू सहित समस्त स्टॉफ और छात्र छात्राएं शामिल हुए।





