शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में 1 नवंबर को होगी प्रबुद्ध जन गोष्टी. राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडे होंगे मुख्य अतिथि. कार्यक्रम के जिला संयोजक नितिन सोनी एवं विनोद बंसल ने दी जानकारी

शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में 1 नवंबर को होगी प्रबुद्ध जन गोष्टी. राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडे होंगे मुख्य अतिथि. कार्यक्रम के जिला संयोजक नितिन सोनी एवं विनोद बंसल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पूरे देश भर में चलाए जा रहे लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक जिला मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार प्रबुद्ध जन गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। तथा इसी श्रृंखला में 1 नवंबर 2026 दिन- रविवार को जिला मुख्यालय शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में इस गोष्ठी का आयोजन किया गया है उपरोक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम के जिला संयोजक नितिन सोनी एवं विनोद बंसल ने बताया कि इस कार्यक्रम में शक्ति जिले में निवासरत भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारीगण, सभी प्रकोष्ठो के संयोजक, सहसंयोजक, सभी मोर्चाओ के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, एवं सभी मंडलो के मोर्चाओ के अध्यक्ष, एवं महामंत्रीगण, सभी मंडलो के अध्यक्ष, महामंत्री,मंडलो मे निवासरत जिला पदाधिकारीगण, एव कार्यकर्ताओ को भी आमंत्रित किया गया है एवं प्रबुद्ध जन गोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य अतिथी सासंद राजनांदगांव संतोष पाडेय। विशिष्ट अतिथि प्रशांत सिंह ठाकुरजिला संगठन प्रभारी रायगढ़ ,कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे गोष्ठी का आयोजन 1 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे से किया गया है तथा इस आयोजन को लेकर व्यापक रूप से इसका प्रचार प्रचार भी किया गया है। जिला संयोजक नितिन सोनी एवं विनोद बंसल ने सभी सम्माननीय जनों को समय पर इस आयोजन में पहुंचने का आग्रह किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading