साजन की प्यारी सजनी के अवार्ड से सम्मानित हुई महिला जागृति की अध्यक्ष मीनल अग्रवाल. करवा चौथ के मौके पर सत्य सनातन धर्म द्वारा आयोजित था करवा क्वीन प्रतियोगिता.मीना अग्रवाल को भी मिला चमकता चांद का अवार्ड

श्रीमती मीनल अंकित अग्रवाल शक्ति
श्रीमती मीना अग्रवाल शक्ति

साजन की प्यारी सजनी के अवार्ड से सम्मानित हुई महिला जागृति की अध्यक्ष मीनल अग्रवाल. करवा चौथ के मौके पर सत्य सनातन धर्म द्वारा आयोजित था करवा क्वीन प्रतियोगिता.मीना अग्रवाल को भी मिला चमकता चांद का अवार्ड

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -करवा चौथ के पावन मौके पर सत्य सनातन धर्म के तत्वाधान में सोशल मीडिया के माध्यम से वर्चुअल करवा क्वीन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें निर्णायक के रूप में श्रीमती रेनू गोयल एवं श्रीमती सुमन अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। तथा इस पूरे कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से महिलाओं ने शामिल होकर जहां इसमें अपनी प्रस्तुति दी। तो वही वर्चुअल रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुति बहुत ही सराहनीय रही तथा सत्य सनातन धर्म द्वारा निर्धारित विषय पर जहां सभी ने एक से बढ़कर एक अपना प्रदर्शन किया तो वही निर्णायकों द्वारा सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुति पर मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति तक शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती मीनल अंकित अग्रवाल को साजन की प्यारी सजनी के अवार्ड से सम्मानित किया। तो वहीं श्रीमती मीना अग्रवाल शक्ति को चमकता चांद एवं श्रीमती डिंपल अग्रवाल सरिया को करवा क्वीन के अवार्ड से सम्मानित किया। शक्ति की महिलाओं को मिले इस सम्मान पर जहां महिला समिति के सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। तो वहीं करवा चौथ का यह पावन पर्व एक पवित्र धार्मिक पर्व के रूप में मनाया जाता है।तथा पारंपरिक वेशभूषा में इस कार्यक्रम में सभी की प्रस्तुति पर आयोजक संस्था ने भी सभी विजई प्रतिभागियों को उनकी जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading