शक्ति में भाजपा- कांग्रेस की जुबानी जंग हुई तेज-वोट चोरी नहीं होती तो जिले के कॉग्रेस विधायक अधिक वोट से जीतते-गिरधर जायसवाल. शक्ति के भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दिया कांग्रेस नेता ने. 30 अक्टूबर को भाजपा नेता शर्मा ने जारी किया था महंत जी को लेकर अपना बयान

वोट चोरी नहीं होती तो जिले के कॉग्रेस विधायक अधिक वोट से जीतते-गिरधर जायसवाल. शक्ति के भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दिया कांग्रेस नेता ने

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती– नगर भाजपा मण्डल भाजपा के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा का जवाब देते हुए जिला कॉग्रेस कमेटी के महामंत्री एवँ नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महन्त के विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ के साथ सकती में भी वोट चोरी हुई हैं विधानसभा चुनाव में जिले के तीनों कॉग्रेस विधायक जीते है यदि वोट चोरी नहीं होती तो और अधिक मतों से चुनाव जीतते कॉग्रेस सरकार में सकती को जिला बनाया गया जिससे कई दशकों से मांग की जा रही थी भाजपा नेताओं ने सिर्फ आश्वासन देकर जिले के मतदाताओं का वोट हासिल किया था पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगभग आठ सौ करोड़ के विकास कार्य हुए थे सड़क बिजली पानी स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ था विधानसभा क्षेत्र में सभी आवश्यक जगहों पर पक्की सड़क का निर्माण कराया गया जिसका लाभ विधानसभा चुनाव में मिला वोट चोरी होने के कारण जीत का अंतर कम हो गया जबकी भाजपा का कोई असर नहीं था भाजपा गुटबाजी में ब्यस्त रही मतदान से दो दीन पहले भाजपा प्रत्याशी ने हार स्वीकार कर ली थी श्री जायसवाल ने कहा कि सकती सहित पूरे लोकसभा के आठ विधानसभा क्षेत्र में कॉग्रेस भारी मजबूत थी और डॉ चरण दास महन्त के नेतृत्व में पहली बार सभी सीट में जीत मिली श्री जायसवाल ने यह भी कहा कि भाजपा वोट चोरी नहीं करती तो जांजगीर लोकसभा चुनाव में कॉग्रेस प्रत्याशी की जीत होती

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading