मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्त किए गए बाराद्वार के पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अशोक कलानोरिया- अशोक की नियुक्ति पर भाजपा नेताओं सहित जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई. सांसद कमलेश जांगड़े की अनुशंसा पर हुई अशोक की नियुक्ति. 2028 तक के लिए हुई नियुक्ति

मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्त किए गए बाराद्वार के पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अशोक कलानोरिया- अशोक की नियुक्ति पर भाजपा नेताओं सहित जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई. सांसद कमलेश जांगड़े की अनुशंसा पर हुई अशोक की नियुक्ति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेल मंडल बिलासपुर द्वारा मंडल रेल उपभोक्ता कलाकार समिति के सदस्य के रूप में नगर पंचायत बाराद्वार के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक कलानोरिया को सदस्य नियुक्त किया गया है। उपरोक्त नियुक्ति का आदेश सचिव अनुराग कुमार सिंह ने जारी करते हुए उन्हें जानकारी दी है

अशोक की नियुक्ति का हुआ आदेश जारी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे/ के पत्र सख्या – कॉम/बीएसपी/कोचिंग/डीआरयूसीसी 2026-2028/२५१ के अनुसार
श्री अशोक कुमार कलानोरिया बाराद्वार, जिला सकती, छत्तीसगढ़ को दिनांक 22.10.2026 के तहत उप महाप्रबंधक (सा)/ दपूमरे / बिलासपुर का पत्र क्रमांक डीजीएम / एसईसीआर / क्षेरेउपस /022/ भाग XX/ 2026-2028 दिनांक 16.10.2026 के संदर्भ में बताया गया है कि रेलवे उपयोकर्ताओं के विभिन्न वर्गों को रेलवे प्रशासन के कुशलता पूर्ण सेवा के प्रावधान से संबंधित प्रतिनिधि सलाहकार उपलब्ध करवाने हेतु मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की नई कार्यकारिणी अवधि 01.09.2026 से 31.08.2028 का बिलासपुर मेडल में गठन किया गया है।आपको अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की सदस्यता हेतु नामांकन जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े की अनुशंसा वर्ग के अंतर्गत महाप्रबंधक महोदय द्वारा स्वीकृत कर लिया गया है।आपसे अनुरोध है कि आप इस पत्र के साथ संलग्र घोषणा पत्र एवं जीवन वृतांत के साथ अपना पासपोर्ट साइज फोटो (दो) इस कार्यालय को प्रस्तुत करें। ताकि आपको मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति (अवधि 01.09.2026 से 31.08.2028) के सदस्य के नामांकन का नियमितीकरण किया जा सके।मंडल रेल प्रबंधक, बिलासपुर तथा अधोहस्ताक्षरित इस कमिटी के क्रमशः अध्यक्ष एवं सचिव है।कमेंटी की मिटिंग हेतु दिनांक स्थान एवं समय संबंधित सूचना समयानुसार प्रेषित की जाएगी। उपरोक्त नियुक्ति आदेश अनुराग कुमार सिंह सचिव
मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा जारी किया गया है

दशकों से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं अशोक कलानोरिया

अशोक कलानोरिया नगर पंचायत बाराद्वार के पूर्व में उपाध्यक्ष रह चुके हैं तथा वे भारतीय जनता पार्टी जांजगीर चांपा जिले के विभिन्न पदों पर सजगता के साथ अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन कर चुके हैं। तथा पूर्व में बाराद्वार क्षेत्र में भी रेल यात्रियों की सुविधाओं के लिए वे लगातार प्रयासरत रहे हैं। तथा उनकी नियुक्ति से पूरे क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। तथा क्षेत्रवासियों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

अशोक कलानोरिया ने सांसद जी का किया धन्यवाद

दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत रेल सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्त किए जाने पर अशोक कलानोरिया ने जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि आज उन्होंने जिस विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी देने के लिए पहल की है। वे क्षेत्र में रेल यात्रियों के लिए लगातार कार्य करेंगे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading