भाजपा शक्ति  जिले का आयोजन -शासकीय क्रांति कुमार महाविद्यालय सक्ती में लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न, विजेता हुए सम्मानित.जिला संयोजक रामनरेश यादव रहे मौजूद

क्रांति कुमार कालेज में भाजपा का आयोजन

शासकीय क्रांति कुमार महाविद्यालय सक्ती में लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न, विजेता हुए सम्मानित

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती के तत्वावधान में शासकीय क्रांति कुमार महाविद्यालय, सक्ती में “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” विषय के अंतर्गत निबंध, भाषण और प्रश्न मंच (क्विज़) प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया।यह आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष श्री टिकेश्वर गबेल के मार्गदर्शन एवं जिला संयोजक श्री राम नरेश यादव के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था।वक्ताओं ने रखे विचार और दी महत्वपूर्ण जानकारियांकार्यक्रम के संयोजक श्री राम नरेश यादव ने अपने संबोधन में ‘लोकतंत्र बचाओ एवं अराजकता’ विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला और छात्रों को लोकतंत्र के महत्व के बारे में बताया। इसके साथ ही, श्री विनोद बंसल ने केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। डां श्याम चंन्दा ने भाषण में भाग लेने वाले सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी.प्रतियोगिता के परिणामकार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। परिणाम इस प्रकार रहेनिबंध प्रतियोगिता:प्रथम स्थान: प्रिया मैत्री,द्वितीय स्थान: संध्या चौहान,तृतीय स्थान: ज्योति भाषण प्रतियोगिता: प्रथम स्थान: निधि राठौर द्वितीय स्थान: प्रिया मैत्री तृतीय स्थान: भावना प्रश्न मंच (क्विज़) प्रतियोगिता: प्रथम स्थान: प्रीति राठौर,द्वितीय स्थान: ज्योति,तृतीय स्थान: चंदा

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा नगद पुरस्कार और कलम (पेन) भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.पी. पाटले, प्रोफेसर सोमेश घितोड़े, श्रीमती हेमपुष्पा चंद्रा, श्रीमती ऋतु पटेल, डी.पी. टंडन, ज्योति कुशवाह, अजय देवांगन, महेंद्र यादव, सविता चंद्रा, सीमा साहू सहित समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सोमेश घितोड़े ने व्यवस्था सुचारू रूप से संपन्न हुई।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading