17 करोड़ मिले शक्ति जिले के किसानों को-प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24 वीं किस्त हुई जारी, किसानों के साथ “पीएम किसान उत्सव दिवस’ मनाया गया. जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने कहा- किसान भाइयों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

कार्यक्रम को संबोधित करते जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा

17 करोड़ मिले शक्ति जिले के किसानों को-प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24 वीं किस्त हुई जारी, किसानों के साथ “पीएम किसान उत्सव दिवस’ मनाया गया. जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने कहा- किसान भाइयों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्तीः-आज दिनांक 30 अक्टुबर 2026 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 24 वीं किस्त की राशि का पात्र किसानों के खाते में सीधे अंतरित हुई है। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा फरवरी 2019 में शुरु की गई पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है। जिसका उद्देदश्य पात्र भूमिधारक किसानों को प्रति वर्ष 6000 रुपये 3 सामान किस्तों में आर्थिक सहायता प्रदान करना है।माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24 वीं किस्त की राशि पात्र लाभार्थियों को दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा जारी की गई। इस उपलक्ष्य में जिला स्तर, विकासखण्ड स्तर एवं ग्राम पंचायतों मे पीएम किसान उत्सव के रुप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कृषि विभाग जिला-सक्ती द्वारा जिला स्तर में पीएम किसान उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुखरूप से श्रीमति विद्या सिदार, सभापति (कृषि स्थायी समिति) जिला पंचायत सक्ती, श्री आयुष शर्मा सदस्य, (कृषि स्थायी समिति) जिला पंचायत सक्ती, जनप्रतिनिधि गण, कृषकगण एवं कृषि विभाग अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। पीएम किसान उत्सव कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यकम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए श्रीमती विद्या सिदार जी ने पीएम किसान योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी पात्र किसानों को योजना का लाभ लेकर अपने खेती किसानी में उपयोग में मदद मिलती हैं। उप संचालक कृषि महोदय द्वारा जिले के किसानों को पीएमकिसान सम्मान निधि योजना प्राप्त 24वीं किस्त वाले किसानों को बधाई देते हुए अपील किये कि सभी पात्र भूमि धारक किसान योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक मापदण्ड एग्रीस्टेक, ईकेवाईसी, लेण्ड सीडिंग, आधार सीडिंग पूर्ण कराये। साथ ही उपस्थित किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम आशा, फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाईजर सेल (FFS) का प्रशिक्षण एवं खेत बचाओ अभियान की जानकारी दिये।जिला सक्ती में कुल 85450 पात्र किसानों को बैंक खातों में 17.09 लाख करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की गई है। जिला स्तर पीएम किसान उत्सव कार्यक्रम में 200 से भी ज्यादा किसान शामिल हुये।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading