दिल्ली की रैली एवं प्रदर्शन को लेकर कैट के वाइस चेयरमैन अमर परवानी ने कहा-त्यौहारी सीजन में व्यापारियों के हितों का भी ध्यान रखना चाहिए प्रदर्शनकारियो को. प्रदर्शन और रेलियो से ग्राहकों की बाजार तक पहुंच हो रही है बाधित

कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर परवानी रायपुर

दिल्ली की रैली एवं प्रदर्शन को लेकर कैट के वाइस चेयरमैन अमर परवानी ने कहा-त्यौहारी सीजन में व्यापारियों के हितों का भी ध्यान रखना चाहिए प्रदर्शनकारियो को

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारत देश के व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी रायपुर छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो संदेश जारी करते हुए दिल्ली की रैली एवं प्रदर्शन पर कहां है कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति और संगठन को अपनी मांगों एवं विचारों को शांतिपूर्ण ढंग से रखने का अधिकार है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध और संवाद दोनों का महत्वपूर्ण स्थान है।किंतु वर्तमान त्योहारी सीजन में दिल्ली में लगातार प्रदर्शन होने से नागरिकों का बाजारों तक पहुंच प्रभावित हो रहा है, जिसका सीधा प्रभाव व्यापारियों के कारोबार के साथ-साथ ग्राहकों पर पड़ रहा है। दिल्ली देश की राजधानी है, जहां से देशभर में समान का आवागमन होता है।

श्री पारवानी ने कहा कि विशेषकर वर्तमान त्योहारी सीजन में व्यापारियों को बेहतर कारोबार की उम्मीद रहती है। ऐसे समय में बाजारों तक ग्राहकों की पहुंच बाधित होने और आवागमन में परेशानी से व्यापार को नुकसान हो रही है, व्यापारियों को सालभर से त्यौहारों का इंतजार रहता है।प्रदर्शनकारियों को आम जनता, व्यापारियों और ग्राहकों के हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।प्रदर्शनकारी अपनी बात उचित मंच पर रखें, ताकि विरोध के कारण जनजीवन और व्यापार प्रभावित न हो

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading