शक्ति में विजयादशमी दशहरा के मौके पर आरएसएस की शिवाजी व्यावसायिक शाखा ने किया शस्त्र पूजन का आयोजन. सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ कार्यक्रम. विजयदशमी दशहरे की शुभकामनाएं दी संघ परिवार ने

सरस्वती शिशु मंदिर शक्ति में आयोजित शस्त्र पूजन का कार्यक्रम

शक्ति में विजयादशमी दशहरा के मौके पर आरएसएस की शिवाजी व्यावसायिक शाखा ने किया शस्त्र पूजन का आयोजन. सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला मुख्यालय सक्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शिवाजी व्यवसायिक शाखा द्वारा मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर, सक्ती में विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के स्थापना दिवस की परंपरा के अनुरूप राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सामाजिक समरसता एवं हिंदू समाज के संगठन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। विजयादशमी पर्व को शौर्य, पराक्रम और धर्म की विजय का प्रतीक बताते हुए स्वयंसेवकों ने समाज में एकता, सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के भाव एवं भारत माता की जय घोष के साथ हुआ। इस अवसर पर काफी संख्या में संघ के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे तथा संघ परिवार की ओर से विजयदशमी दशहरे की भी समस्त जिले वासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading