दशहरे के पावन मौके पर शक्ति में अग्रवाल समाज के पांच जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा प्रोत्साहन के तहत स्कॉलरशिप योजना का होगा शुभारंभ. मनीष कथूरिया.राजकुमार अग्रवाल राजू एवं मुकेश बंसल के सहयोग से दी जाएगी प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति।नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के हाथों होगा योजना का शुभारंभ




दशहरे के पावन मौके पर शक्ति में अग्रवाल समाज के जरूरतमंद पांच विद्यार्थियों को शिक्षा प्रोत्साहन के तहत स्कॉलरशिप योजना का होगा शुभारंभ. मनीष कथूरिया.राजकुमार अग्रवाल एवं मुकेश बंसल के सहयोग से दी जाएगी छात्रवृत्ति।नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के हाथों होगा योजना का शुभारंभ
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर में सेवाभावी परिवारों के सहयोग से शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत अग्रवाल समाज के जरूरतमंद विद्यार्थियों को अब प्रतिवर्ष एक निश्चित छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी तथाअग्रवाल समाज शक्ति के कक्षा 9वी से 12वीं तक अध्यनरत 05 जरूरतमंद विद्यार्थी जिन्होंने 70% से अधिक अंक अर्जित किया है। उन्हें शक्ति के श्री मनीष कथुरिया. श्री राजकुमार अग्रवाल राजू एवं श्री मुकेश बंसल द्वारा प्रत्येक वर्ष ₹5000/-रुपए की स्कॉलरशिप शिक्षा प्रोत्साहन के तहत प्रदान की जाएगी। इसके लिए 18 अक्टूबर 2026 तक उपरोक्त विद्यार्थियों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं तथा आवेदन पत्रों में से चयनित 5 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप का वितरण 20 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:00 अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर अग्रवाल के कार्यालय में किया जाएगा। तथा शक्ति शहर में शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत स्कॉलरशिप का यह पहला वर्ष होगा। जहां अग्रवाल समाज के मेधावी विद्यार्थियों को उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े इस दिशा में ये प्रयास किए गए हैं






