सांवलिया सेठ का खुला खजाना- 31 करोड रुपए से ज्यादा का चढ़ावा. लोग अपने व्यापार में भागीदार भी बनाते हैं सांवलिया सेठ को. पांच चरणों में हुआ दान की रकम गिनती का काम




सांवलिया सेठ का खुला खजाना- 31 करोड रुपए से ज्यादा का चढ़ावा. लोग अपने व्यापार में भागीदार भी बनाते हैं सांवलिया सेठ को
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -राजस्थान के प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में भंडार की गिनती पूरी हो गई है। पांच चरणों में हुई गिनती में करीब 23.58 करोड़ रुपये कैश निकले, जबकि कुल चढ़ावा 31.17 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा। इसके अलावा सोना, चांदी और 19 देशों की विदेशी करेंसी भी मिली।ज्ञात हो की सांवलिया सेठ इन दोनों देश दुनिया के श्रद्धालुओं की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है।तथा प्रतिदिन यहां लाखों की संख्या में लोग दर्शन करने पहुंच रहे हैं तो वहीं सांवलिया सेठ को लोग अपने व्यापार में भागीदार बना कर भी इन पर अपनी आस्था व्यक्त करते हैं






