केवल 6 दिन शेष -जिला मुख्यालय शक्ति में 20 अक्टूबर को मनेगा भव्य दशहरा उत्सव. स्टार नाइट को लेकर तैयारियां पूर्ण.मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा ने किया है लगातार दूसरे वर्ष का आयोजन. शक्ति की दशको पुरानी सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने में मंच का सराहनीय प्रयास




केवल 6 दिन शेष –जिला मुख्यालय शक्ति में 20 अक्टूबर को मनेगा भव्य दशहरा उत्सव. स्टार नाइट को लेकर तैयारियां पूर्ण.मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा ने किया है लगातार दूसरे वर्ष का आयोजन. शक्ति की दशको पुरानी सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने में मंच का सराहनीय प्रयास
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति में शहर की सामाजिक संस्था मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आगामी 20 अक्टूबर 2026 दिन- मंगलवार को शाम 6:00 बजे से शहर के बुधवारी बाजार ग्राउंड में भव्य दशहरा उत्सव एवं स्टार नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में जहां जिले सहित प्रदेश की दिग्गज हस्तियां अतिथि के रूप में मौजूद रहेगी तो वहीं पूरे कार्यक्रम को मूर्त रूप देने में मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के अध्यक्ष मनीष कथूरिया के नेतृत्व में सदस्य जुटे हुए हैं।तथा जन सहयोग से दशहरा उत्सव का यह आयोजन संपन्न होगा एवं इस दशहरे उत्सव में जहां आकर्षक झांकियां निकाली जाएगी तो वहीं मंचीय कार्यक्रम के दौरान भी देश के जाने-माने कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की जहां क्षेत्रवासी प्रशंसा कर रहे हैं। तो वहीं लोगों का कहना है कि मंच ने शक्ति की दशकों पुरानी सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास किया है






