अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर गुंजन एजुकेशन सेंटर में क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित. गुंजन के डायरेक्टर नितिन सोनी ने कहा- विद्यार्थियों को आपदाओं के प्रति जागरूक करना है इस कार्यक्रम का उद्देश्य

अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर गुंजन एजुकेशन सेंटर में क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित. गुंजन के डायरेक्टर नितिन सोनी ने कहा- विद्यार्थियों को आपदाओं के प्रति जागरूक करना है इस कार्यक्रम का उद्देश्य kshititech
गुंजन एजुकेशन सेंटर शक्ति में आयोजित कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर गुंजन एजुकेशन सेंटर में क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर MY Bharat द्वारा सक्ती स्थित गुंजन एजुकेशन सेंटर में “आपदा प्रबंधन एवं नागरिकों की भूमिका” विषय पर क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 51 विद्यार्थियों ने भाग लिया।इस क्विज़ प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपदाओं के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षा, पूर्व तैयारी और जिम्मेदार नागरिकता के महत्व को समझाना था। प्रतियोगिता में आपदाओं से संबंधित सामान्य जागरूकता, सुरक्षा के उपायों और आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों की भूमिका से जुड़े प्रश्न शामिल किए गए।यह कार्यक्रम सहायक शिक्षक श्री गोबिंद दास के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को सतर्क रहने, आधिकारिक चेतावनियों का पालन करने, अफवाहों से बचने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में अपने समुदाय की सहायता करने के लिए प्रेरित किया गया।इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जागरूकता, तैयारी और सामुदायिक सहयोग आपदा जोखिम को कम करने तथा जीवन की रक्षा करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading