15 करोड़ की लागत से बन रहा है शक्ति जिले का नया कलेक्टर कार्यालय- कंपोजिट बिल्डिंग में एक ही स्थान पर होंगे शक्ति जिले के सारे सरकारी कार्यालय.कलेक्टर जय श्री जैन के निर्देश में शीघ्र ही नवीन भवन का कार्य होगा पूर्ण. पूरे प्रदेश का एक मॉडल कलेक्टर कार्यालय होगा नवीन भवन

15 करोड़ की लागत से बन रहा है शक्ति जिले का नया कलेक्टर कार्यालय- कंपोजिट बिल्डिंग में एक ही स्थान पर होंगे शक्ति जिले के सारे सरकारी कार्यालय.कलेक्टर जय श्री जैन के निर्देश में शीघ्र ही नवीन भवन का कार्य होगा पूर्ण. पूरे प्रदेश का एक मॉडल कलेक्टर कार्यालय होगा नवीन भवन kshititech
शक्ति जिले में निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट कार्यालय की कंपोजिट बिल्डिंग
15 करोड़ की लागत से बन रहा है शक्ति जिले का नया कलेक्टर कार्यालय- कंपोजिट बिल्डिंग में एक ही स्थान पर होंगे शक्ति जिले के सारे सरकारी कार्यालय.कलेक्टर जय श्री जैन के निर्देश में शीघ्र ही नवीन भवन का कार्य होगा पूर्ण. पूरे प्रदेश का एक मॉडल कलेक्टर कार्यालय होगा नवीन भवन kshititech
शक्ति जिले में निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट कार्यालय की कंपोजिट बिल्डिंग

15 करोड़ की लागत से बन रहा है शक्ति जिले का नया कलेक्टर कार्यालय- कंपोजिट बिल्डिंग में एक ही स्थान पर होंगे शक्ति जिले के सारे सरकारी कार्यालय.कलेक्टर जय श्री जैन के निर्देश में शीघ्र ही नवीन भवन का कार्य होगा पूर्ण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले के अनेक विकास कार्य सामने आ रहे है। नवीन जिला सक्ती को बेहतर प्रशासनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला मुख्यालय सक्ती में संयुक्त जिला कार्यालय भवन (कंपोजिट बिल्डिंग) का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। 1466.59 लाख रुपए की लागत से बनने वाला यह भवन जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही आम नागरिकों को बेहतर, सुगम एवं सुविधाजनक शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कंपोजिट बिल्डिंग के निर्माण से विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं विभागीय गतिविधियों को एक सुव्यवस्थित परिसर में संचालित करने में सुविधा होगी। इससे आम नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों में जाने के लिए अनावश्यक समय एवं संसाधन खर्च नहीं करना पड़ेगा। विभिन्न शासकीय योजनाओं, प्रमाण-पत्रों एवं विभागीय सेवाओं से संबंधित कार्यों के लिए नागरिकों को एक ही परिसर में अधिक सुविधाजनक पहुंच मिल सकेगी। यह पहल प्रशासन और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा शासकीय सेवाओं को सरल, सुगम, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।लोक निर्माण विभाग सक्ती संभाग सक्ती के कार्यपालन अभियंता श्री आर. के. खाम्भरा ने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य केवल अधोसंरचना का निर्माण करना ही नहीं, बल्कि नागरिकों को सरल, सुगम, पारदर्शी एवं समयबद्ध शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराना भी है। कंपोजिट बिल्डिंग के निर्माण के दौरान इंजीनियरों एवं अनुभागीय अधिकारियों सहित सतत निरीक्षण किया जा रहा है तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण कराने के लिए अनुबंधित एजेंसी को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। संयुक्त जिला कार्यालय भवन के पूर्ण होने के पश्चात कार्यालयीन कार्यों में बेहतर समन्वय, नागरिक सुविधाओं में वृद्धि तथा प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आने की उम्मीद है।

नवीन जिले के विकास को मिलेगी नई गति

नवीन जिला सक्ती की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की अधोसंरचनात्मक परियोजनाएं जिले के दीर्घकालीन विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। कंपोजिट बिल्डिंग के माध्यम से प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित एवं नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल की जा रही है। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा विकास कार्यों की निरंतर निगरानी एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि जिलेवासियों को आने वाले समय में बेहतर प्रशासनिक सुविधाओं का लाभ मिल सके। संयुक्त जिला कार्यालय भवन का निर्माण नवीन जिला सक्ती के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है, जो सुगम प्रशासन, बेहतर समन्वय और नागरिकों को एक ही परिसर में शासकीय सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराने के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading