बड़ी खबर- बदले जा सकते हैं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अध्यक्ष- सूत्र. नए अध्यक्ष के लिए टी एस सिंहदेव. उमेश पटेल. एवं ताम्रध्वज साहू का नाम चर्चा में. दीपक बैज के कार्यकाल को हो चुके हैं साढ़े तीन वर्ष

बड़ी खबर- बदले जा सकते हैं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अध्यक्ष- सूत्र. नए अध्यक्ष के लिए टी एस सिंहदेव. उमेश पटेल. एवं ताम्रध्वज साहू का नाम चर्चा में

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ प्रदेश में नया अध्यक्ष दे सकती है। राजनैतिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2028 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष को बदलने के मूड में नजर आ रही है। तथा वर्तमान अध्यक्ष दीपक बैज के कार्यकाल को साढ़े तीन वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। एवं नए अध्यक्ष को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव।पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं खरसिया के विधायक उमेश पटेल का नाम प्रमुखता से चल रहा है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस को और अधिक मजबूत करने तथा वर्तमान भाजपा सरकार के खिलाफ जन विरोधी आंदोलनो को और अधिक आक्रामक बनाने के लिए नए अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस में एक नई ऊर्जा का संचार होगा किंतु यह तो अब आने वाला समय ही बताया कि कांग्रेस अपने नए अध्यक्ष की घोषणा कब करती है। वहीं दूसरी ओर वर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में भी राज्य की जन विरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेस मुखर नजर आ रही है। तथा नियमित रूप से कांग्रेस के जन विरोधी आंदोलन चलाए जा रहे हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading