घटती जन्म दर से चिंतित है सरकार- देर से शादी करने वालों के लिए सरकार ने डेटिंग को लेकर चालू किया नया प्रयोग

घटती जन्म दर से चिंतित है सरकार- देर से शादी करने वालों के लिए सरकार ने डेटिंग को लेकर चालू किया नया प्रयोग kshititech

घटती जन्म दर से चिंतित है सरकार- देर से शादी करने वालों के लिए सरकार ने डेटिंग को लेकर चालू किया नया प्रयोग

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सिंगापुर में घटती जन्म दर और लोगों के देर से शादी करने के बीच सरकार ने डेटिंग को लेकर एक नया प्रयोग शुरू किया है। देश की नई डेटिंग पहल ‘FirstDate’ का मकसद युवाओं को बिना अंतहीन स्वाइपिंग के सार्थक कनेक्शन बनाने में मदद करना है।सिंगापुर की कुल प्रजनन दर 2025 में घटकर 0.87 बच्चे प्रति महिला रह गई, जो 2024 में 0.97 थी। वहीं, 2025 में कुल 29,864 बच्चों का जन्म हुआ। इसी दौरान पहली शादी की औसत उम्र भी बढ़ी—पुरुषों के लिए 31.1 साल और महिलाओं के लिए 29.6 साल।FirstDate में यूजर्स अपनी पसंद, आदतों, वैल्यूज, लाइफस्टाइल, रिश्ते को लेकर उम्मीदों और ‘डील ब्रेकर्स’ जैसी जानकारी देते हैं। इसके बाद उन्हें हर महीने लगभग एक मैच सुझाया जाता है, जिसमें कंपैटिबिलिटी स्कोर और एक पर्सनल नोट भी शामिल होता है।

खास बात यह है कि मैचिंग के लिए Gale-Shapley Stable Marriage Algorithm का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, सरकार का यह प्रयोग किसी एल्गोरिदम से प्यार या रिश्ते की सफलता की गारंटी नहीं देता। यह सिर्फ संभावित कनेक्शन की शुरुआत कराता है, आगे का फैसला इंसानों पर निर्भर करता है।मैच मिलने के बाद दोनों को SMS भेजा जाता है और कनेक्ट करने के लिए 72 घंटे का समय मिलता है। दोनों की सहमति के बाद ही कॉन्टैक्ट डिटेल शेयर की जाती है। Singpass verification के जरिए यूजर्स की पहचान भी सुनिश्चित की जाती है।सिंगापुर में सरकार की ओर से मैचमेकिंग की कोशिश नई नहीं है। 1984 में भी देश ने शिक्षित अविवाहित लोगों के बीच रिश्तों को बढ़ावा देने के लिए Social Development Unit की शुरुआत की थी। हालांकि, FirstDate को एक छोटे टेक्नोलॉजी पायलट के तौर पर पेश किया गया है, न कि ‘द वन’ ढूंढने की गारंटी के तौर पर

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading