स्वास्थ्य सेवा का सबसे बड़ा शिविर-2 अक्टूबर को नैला के अग्रसेन भवन में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर में सैकड़ो लोगों ने लिया इसका लाभ. संजय केदार अग्रवाल एवं अजय कुमार अग्रवाल द्वारा अग्रसेन सेवा समिति के सहयोग से आयोजित था शिविर




2 अक्टूबर को नैला के अग्रसेन भवन में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर में सैकड़ो लोगों ने लिया इसका लाभ. संजय केदार अग्रवाल एवं अजय कुमार अग्रवाल द्वारा अग्रसेन सेवा समिति के सहयोग से आयोजित था शिविर
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -2 अक्टूबर को जिला मुख्यालय जांजगीर चांपा के नैला स्थित श्री अग्रसेन भवन में समाजसेवी संजय केदार अग्रवाल एवं अजय कुमार अग्रवाल प्रेसिडेंट एमबी पावर अनूपपुर मध्य प्रदेश के द्वारा स्वर्गीय श्रीमती द्रोपती देवी अग्रवाल एवं स्वर्गीय श्री केदार नाथ अग्रवाल पहरिया वाले की पुण्य समिति में श्री अग्रसेन सेवा समिति नैला जांजगीर के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं विकलांगों के लिए कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जहां जिले की दिग्गज हस्तियों ने अतिथि के रूप में सहभागिता की। तो वहीं2 अक्टूबर को निशुल्क हेल्थ कंसलटेंसी शिविर के अंतर्गत लगभग 120 लोगों को अपने स्वास्थ्य समस्याओं से संबंधित परेशानियां का हल मिलाविगत तीन दिनों से संचालित कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर में लगभग 100 लोगों ने अपने जरूरत के अंगों का निर्माण करवा कर लाभ प्राप्त किया। कुछ लोगों को ऊंचा सुनने की समस्या के समाधान की मशीन प्रदान की गई कुछ लोगों को बैसाखी स्टिक प्रदान की गईकार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे हुआ।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर चांपा जिले के जिलाधीश जन्मेजय महोबे और विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक विजय पांडे उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उदबोधन मैं सर्व समाज के लिए किए जा रहे अग्रवाल समाज के सामाजिक कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की और कार्यक्रम की सफलता की कामना करते हुए महाराजा अग्रसेन जयंती पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित कीकार्यक्रम में कार्यक्रम के प्रायोजक संजय केदार अग्रवाल एवं अजय कुमार अग्रवाल पहरिया वाले भी उपस्थित रहेश्री संजय अग्रवाल ने कहां की हमारी क्या हैसियत है पितृ पक्ष का समय चल रहा है और पितरों के आशीर्वाद से ही हमें ऐसे आयोजन के प्रायोजक बनने की प्रेरणा मिलती है।धन्यवाद ज्ञापन आयोजन समिति के प्रमुख अमर सुल्तानिया ने दिया
बाबा आपकी सीख रगों में बहती रहे।अग्रवंश धन्य है दुनिया कहती रहे
हेल्थ शिविर में मीनाक्षी मेडिकोज के संचालक दीपक अग्रवाल ने निशुल्क दवाइयो का वितरण किया।आयोजन समिति की तरफ से उपस्थित सभी आम जनों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था चाय बिस्किट की व्यवस्था प्रदान की गई थी
मंच का संचालन बृजेश अग्रवाल ने किया। तथा शिविर को सफल बनाने के लिए विगत एक महीने से क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता जुटे रहे एवं शिविर में आने वाले लोगों ने प्रायोजक परिवार की भी इस कार्य की प्रशंसा की






