शक्ति जिले के दैनिक रेल यात्रियों ने रेल महाप्रबंधक से करी बिलासपुर से रायगढ़ के बीच सुबह 8:00 बजे नई यात्री पैसेंजर ट्रेन प्रारंभ करने की मांग. जीएम साहब से मिले रेल यात्री




शक्ति जिले के दैनिक रेल यात्रियों ने रेल महाप्रबंधक से करी बिलासपुर से रायगढ़ के बीच सुबह 8:00 बजे नई यात्री पैसेंजर ट्रेन प्रारंभ करने की मांग. जीएम साहब से मिले रेल यात्री
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति जिले के दैनिक रेल यात्रियों आम नागरिकों ने 1 अक्टूबर को महाप्रबंधक तरुण प्रकाश दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के शक्ति आगमन पर उन्हें ज्ञापन प्रेषित किया है।ज्ञापन में बिलासपुर से रायगढ़ के बीच सुबह 8 बजे एक नई यात्री (पैसेंजर/मेमू) ट्रेन प्रारंभ करने की मांग करते हुए बताया गया है कि बिलासपुर से रायगढ़ दिशा की ओर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं जिसमें चांपा स्टेशन से आगे अर्थात बाराद्वार, जेठा, जिला मुख्यालय सक्ति, खरसिया और जिला रायगढ़ जाने वाले यात्रियों की बड़ी तादाद है।किन्तु सुबह अपने कार्य स्थलों और संस्थाओं में जाने वाले कर्मचारियों, दैनिक यात्रीयों, व्यापारीयों, विद्यार्थियों के लिये 40 वर्ष पुरानी ट्रेन 58214 (समय 0650h) टिटलागढ पैसेंजर के अलावा और किसी पैसेंजर ट्रेन का विकल्प नहीं।सुबह 0650 बजे के बाद SECR के बिलासपुर से मात्र 60 km दूरी स्थित स्टेशनो सारागांव, बाराद्वार, सक्ति (जिला), खरसिया एवं रायगढ़ (जिला) को अपने कार्य स्थलों और संस्थाओं में जाने वाले कर्मचारियों, दैनिक यात्रीयों, व्यापारीयों, विद्यार्थियों और परिवारों के लिए कोई ट्रेन नहीं है जो समयबद्ध चलती हो।एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 18110 (इतवारी-टाटानगर एक्स) जो कि अपने निर्धारित समय (0830h) से औसत 90 मिनट से 130 मिनट प्रतिदिन लेट से चलती है उसे भारतीय रेल ने 15 जनवरी तक तिथिवार रद्द कर रखा है।
महोदय से विनम्र निवेदन है कि आप अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए इस दिशा में यात्रा करने वाले सैकड़ो दैनिक यात्रियों, व्यापारियों और परिवारों की इस बहुत पुरानी मांग को पूरा कर बिलासपुर स्टेशन से प्रातः 0800 बजे एक पैसेंजर ट्रेन रायगढ़ तक चलाने की असीम कृपा कर इस क्षेत्र के लोगों को सौगात दे कर अनुगृहीत करें।आदरणीय महोदय, आपके द्वारा लिए जाने वाले इस निर्णय के लिये यह पूरा क्षेत्र सदैव आपका आभारी रहेगा।






