बापूजी की जयंती-राष्ट्रपिता गांधी जी की जयंती पर वेदांता ग्रुप के संस्थापक अनिल अग्रवाल ने किया स्मरण कहा गांधी जी के विचार आज हम सबके लिए प्रेरणादाई. बापू महिलाओं एवं युवाओं को समाज में बदलाव की मानते थे एक बड़ी ताकत




राष्ट्रपिता गांधी जी की जयंती पर वेदांता ग्रुप के संस्थापक अनिल अग्रवाल ने किया स्मरण कहा गांधी जी के विचार आज हम सबके लिए प्रेरणादाई. बापू महिलाओं एवं युवाओं को समाज में बदलाव की मानते थे एक बड़ी ताकत
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर वेदांता ग्रुप के संस्थापक एवं दुनिया के प्रतिष्ठित उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने उन्हें स्मरण करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। अनिल जी ने कहा कि बचपन में, बड़ों से गांधीजी के चंपारण आने की कई कहानियाँ सुना करता था।कहते हैं कि एक दिन गांधीजी जब चंपारण के दौरे पर थे, तो एक परिवार ने उन्हें खाने पे न्योता दिया। पूरा ज़िला वहाँ उमड़ पड़ा।इसी बीच, खाना परोसती महिला की मटमैली साड़ी देखकर हैरान कस्तूरबा बा ने पूछा कि उसने इतने मैले कपड़े क्यों पहने हैं? वो महिला, बा को अपनी झोपड़ी के अंदर ले गई और बताया कि उसके पास सिर्फ़ वही एक साड़ी है, जो उसने पहन रखी है। दूसरी साड़ी होती, तभी तो इसे धो पाती।शायद उस एक साड़ी में गांधीजी ने उस भारत की पूरी तस्वीर देख ली थी, जिसके लिए उन्हें आगे अपना जीवन समर्पित करना था।
अनिल जी कहते हैं कि बापू युवाओं और महिलाओं को समाज में बदलाव की एक बड़ी ताकत मानते थे।उनकी ज़िंदगी के experiences और experiments में आज भी ऐसे कई pearls of wisdom हैं, जो हमारी युवा पीढ़ी को inspire करते हैं।ये गांधी जयंती हमारी युवा पीढ़ी और उनके huge potential को समर्पित है।






